‘चुनावी मंच हो या संसद, प्रधानमंत्री का हर भाषण सिर्फ झूठ का अंबार’, पीएम मोदी पर राहुल गांधी का हमला

Updated:
विज्ञापन
‘चुनावी मंच हो या संसद, प्रधानमंत्री का हर भाषण सिर्फ झूठ का अंबार’, पीएम मोदी पर राहुल गांधी का हमला

**EDS: IMAGE VIA AICC** Rourkela: Congress leader Rahul Gandhi waves at supporters during the ‘Bharat Jodo Nyay Yatra’, in Rourkela, Wednesday, Feb. 7, 2024. (PTI Photo) (PTI02_07_2024_000097B)

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने राज्यसभा में प्रधानमंत्री द्वारा कांग्रेस पर निशाना साधे जाने के बाद पलटवार किया. राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, चुनावी मंच हो या संसद, प्रधानमंत्री का हर भाषण सिर्फ ‘झूठ का अंबार’ होता है.

विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनावी मंच हो या संसद, प्रधानमंत्री मोदी का हर भाषण सिर्फ ‘झूठ का अंबार’ होता है.

पीएम मोदी के कांग्रेस को ‘आउटडेटेड’ पर भड़के राहुल गांधी

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने राज्यसभा में ��्रधानमंत्री द्वारा कांग्रेस पर निशाना साधे जाने के बाद पलटवार किया. राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, चुनावी मंच हो या संसद, प्रधानमंत्री का हर भाषण सिर्फ ‘झूठ का अंबार’ होता है. वह अपने झूठ, अपनी तालियों और अपनी मीडिया के बीच इतने मग्न हो गए हैं कि जनता से जुड़ा हर सवाल उन्हें क्रोधित कर देता है. उन्होंने कहा, क्रोध विकास की नहीं, विनाश की गारंटी है.

पीएम मोदी ने कांग्रेस को आउटडेटेड और आरक्षण का विरोधी बताया

राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को ‘आउटडेटेड’ और आरक्षण का ‘जन्मजात विरोधी’ बताया तथा उसके ‘पतन’ के लिए संवेदनाएं प्रकट करते हुए ‘प्रार्थना’ की कि वह अगले आम चुनाव में 40 सीट बचा ले. प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर निकले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और उन्हें ‘कांग्रेस के युवराज’ के नाम से संबोधित करते हुए उन्हें ऐसा ‘नॉन स्टार्टर’ बताया जो न तो ‘लिफ्ट’ हो पा रहे हैं और ना ही ‘लांच’.

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भी पीएम मोदी पर बोला हमला

बजट सत्र 2024 के दौरान राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, ब्रिटिश राज को चिट्ठी लिखकर किसने दी थी कि हम अंग्रेजों की फौज में भर्ती होंगे? ये कोई और नहीं देश के प्रधानमंत्री की पार्टी के संगठन के लोग थे. वे (PM मोदी) उस कांग्रेस को क्या कहेंगे जिसने इस देश को आज़ादी दिलाई?. उन्होंने (PM मोदी) मान लिया कि हम 10 सालों में कुछ भी नहीं कर पाए. वे ये भी नहीं बता पाए कि 2014 में अंतर्राष्ट्रीय कर्जा क्या था और आज क्या है?

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola