Rahul Gandhi: 'आपकी जवाबदेही बनती है…' ट्रंप के 50% टैरिफ पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर जोरदार हमला

Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Jan 2026 6:48 PM

विज्ञापन

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला

Rahul Gandhi: शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने अमेरिका की ओर से लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ पर कहा कि इससे कपड़ा निर्यातकों को भारी नुकसान हो रहा है. 45 करोड़ से अधिक नौकरियां और लाखों व्यवसाय खतरे में हैं. राहुल गांधी ने पीएम मोदी से कहा कि आपकी जवाबदेही बनती है.

विज्ञापन

Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला किया. उन्होंने अमेरिकी टैरिफ के कारण भारतीय कपड़ा उद्योग को हो रहे नुकसान पर पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें अपनी कमजोरी का असर अर्थव्यवस्था पर और नहीं पड़ने देना चाहिए. राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका के साथ एक ऐसा व्यापार समझौता होना चाहिए जिसमें भारतीय व्यवसाय और मजदूरों को रोजगार मिले.

पीएम मोदी पर राहुल गांधी का अटैक

सोशल मीडिय एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि अमेरिका की ओर से लगाए गए 50% टैरिफ और अनिश्चितता से भारत के कपड़ा निर्यातकों को भारी नुकसान हो रहा है. नौकरियों का नुकसान, कारखानों का बंद होना और ऑर्डरों में कमी आना हमारी बेहाल अर्थव्यवस्था की हकीकत बन चुकी है.  उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने न तो कोई राहत दी है और न ही टैरिफ के बारे में कोई बात की है. उन्होंने कहा कि 45 करोड़ से अधिक नौकरियां और लाखों व्यवसाय खतरे में हैं.

राहुल गांधी ने पीएम मोदी से कहा- आपकी जवाबदेही बनती है

राहुल ने कहा ने पीएम मोदी को टारगेट करते हुए कहा कि आपकी जवाबदेही बनती है, कृपया इस मामले पर ध्यान दीजिए. राहुल गांधी ने कहा भारत का कपड़ा उद्योग हमारी अर्थव्यवस्था में रोजगार देने के मामले में दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्र है. हमारे कपड़े दुनिया भर में पसंद किए जाते हैं, और हमारे दर्जियों की कारीगरी का सच में कोई मुकाबला नहीं है. लेकिन टैरिफ के कारण यह व्यवसाय लगातार प्रभावित हुआ है. यह उद्योग फिलहाल अनिश्चितता का सामना कर रहा है.

‘कपड़ा उद्योग में मची है खलबली’

राहुल गांधी ने दावा किया कि अमेरिका ने 50 फीसदी टैरिफ लगाया है, यूरोप में कीमतें गिर रही हैं, बांग्लादेश एवं चीन से कड़ा मुकाबला है. ऐसे में हमारे कपड़ा उद्योग और कपड़ा निर्यातक हर तरफ से पिस रहे हैं, जिसका सीधा असर नौकरियों पर पड़ रहा है, इकाइयां बंद हो रही हैं, खरीद घट रही है और पूरे क्षेत्र में खलबली मची है. (इनपुट भाषा)

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola