अदाणी मामले में राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, करोड़ों के भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, संसद में चर्चा की मांग

Updated:
विज्ञापन

राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा, अदाणी जी के मामले को लेकर संसद में बहस से भाग रही है नरेंद्र मोदी सरकार. उन्होंने कहा, केंद्र सरकार संसद में इस मुद्दे पर चर्चा नहीं होने देना चाहती है. अदाणी के पीछे कौन शक्ति काम कर रही है, देश की जनता को जानना चाहिए.

विज्ञापन

Adani Group से जुड़े मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने और संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग कर रहे विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सोमवार को लोकसभा में लगातार तीसरे दिन कामकाज नहीं हो सकता और एक बार के स्थगन के बाद कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी. इधर इस मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने लाखो-कराड़ों रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया.

अदाणी पर बहस से भाग रही मोदी सरकार

राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा, अदाणी जी के मामले को लेकर संसद में बहस से भाग रही है नरेंद्र मोदी सरकार. उन्होंने कहा, केंद्र सरकार संसद में इस मुद्दे पर चर्चा नहीं होने देना चाहती है. अदाणी के पीछे कौन शक्ति काम कर रही है, देश की जनता को जानना चाहिए. राहुल गांधी ने अदाणी मामले में लाखो-कराड़ों रुपये के भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा, सरकार पूरी कोशिश करेगी कि संसद में अदाणी मुद्दे पर कोई चर्चा न हो. सरकार को संसद में इस पर चर्चा की अनुमति देनी चाहिए.

अदाणी मामले पर संसद में भारी हंगामा

सदन में आज भी कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के सदस्यों ने अदाणी समूह पर ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ की रिपोर्ट और शेयर बाजार में उससे जुड़े घटनाक्रम के मुद्दे पर जांच के लिए जेपीसी गठित करने तथा इस मुद्दे पर संसद में चर्चा कराए जाने की मांग को लेकर हंगामा किया और सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे सदन की बैठक शुरू हुई तो पीठासीन सभापति किरीट सोलंकी ने आवश्यक कागजात प्रस्तुत कराए. इसी दौरान कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सदस्य नारेबाजी करते हुए आसन के समीप आ गये.

Also Read: ‘राहुल गांधी को PM बनते देखना चाहते थे मुशर्रफ’, शशि थरूर के ट्वीट पर शहजाद पूनावाला का तंज

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्षी सदस्यों से सदन चलने देने की अपील की

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी विपक्षी सदस्यों से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होने देने की अपील करते हुए कहा कि सदस्य (अदाणी मुद्दे पर) जो बोलना चाहें, धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में बोल सकते हैं. जोशी ने कहा कि संसद का समय बहुमूल्य है, इसलिए सदस्यों को अपने स्थान पर जाकर चर्चा शुरू करानी चाहिए और सरकार उत्तर देने को तैयार है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola