‘PM Modi ने देश को बेच दिया’, राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर फिर बोला हमला

Updated:
विज्ञापन

राहुल गांधी, फोटो पीटीआई

Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर फिर से हमला बोला. कांग्रेस सांसद ने अपना एक वीडियो जारी किया. जिसमें उन्होंने फिर से दोहराया कि पीएम मोदी ने देश को बेच दिया.

विज्ञापन

Rahul Gandhi: वीडियो में जारी कर लोकसभा LoP राहुल गांधी ने कहा, नरेंद्र मोदी ने देश को बेच दिया है, किसानों को बेच दिया है. आप मेरे खिलाफ केस कर सकते हैं, मुझे गाली दे सकते हैं और जो करना है कर सकते हैं. मेरे खिलाफ प्रिविलेज मोशन ला सकते हैं. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. मैंने पार्लियामेंट में सच बोला है. अगर आपको यह पसंद नहीं है तो यह अलग बात है. देश सच समझ सकता है. आप जो चाहें कर सकते हैं, मैं किसानों के साथ खड़ा हूं. मैं एक इंच भी पीछे नहीं हटूंगा. कांग्रेस प्रेसिडेंट खरगे जी, पूरी कांग्रेस पार्टी और मैं किसानों के साथ खड़े हैं. हम यह अन्याय नहीं होने देंगे.

विज्ञापन

नरेंद्र मोदी जी ने हमारे किसानों, हमारी फूड सिक्योरिटी को धोखा दिया : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने 2 मिनट 2 सेकेंड के वीडियो में कहा- 11 फरवरी को मैंने कहा था कि किसान भारत की नींव हैं. कांग्रेस और पूरे भारत ने फूड सिक्योरिटी के लिए लड़ाई लड़ी थी. नरेंद्र मोदी जी ने हमारे किसानों, हमारी फूड सिक्योरिटी को धोखा दिया है. US के साथ डील करके उन्होंने कपास किसानों, सोया किसानों, सेब किसानों और फल किसानों को बेच दिया है. सालों से, विदेशी देशों के लोग भारत के एग्री-मार्केट पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं. नरेंद्र मोदी जी ने उनके लिए दरवाजे खोल दिए हैं. यह एक सच्चाई है जो वह और मैं दोनों जानते हैं. उन्होंने ऐसा क्यों किया? क्योंकि उनके गले में एक पकड़ है. डोनाल्ड ट्रंप के हाथों में नरेंद्र मोदी की लगाम है. मक्का, कपास, सोयाबीन और फल तो बस शुरुआत है, नरेंद्र मोदी अपने दोस्तों के लिए, अडाणी और अंबानी जैसे लोगों के लिए, बाहरी ताकतों के लिए पूरे एग्री-मार्केट के दरवाजे खोल देंगे.

नरेंद्र मोदी किसान विरोधी हैं : राहुल गांधी

भारतीय किसान और पूरा देश जानता है कि नरेंद्र मोदी किसान विरोधी हैं. वह अपने दोस्तों की मदद करते हैं. अमेरिकी किसानों के पास हजारों एकड़ खेत हैं, वे मैकेनाइज्ड हैं, उन्हें सरकारी सब्सिडी दी जाती है. हमारे किसानों के पास छोटे खेत हैं, उन्हें नहीं मिलता. सही MSP और मैकेनाइजेशन जैसा कुछ नहीं है.

ये भी पढ़ें: विशेषाधिकार हनन नहीं, बीजेपी ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने का दिया नोटिस

कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को ऐसे दी धमकी! सामने आया वीडियो

मैं एपस्टीन से 3 से 4 बार मिला…राहुल गांधी के आरोप पर हरदीप पुरी ने दिया जवाब

राहुल ने जोशी और अश्विनी वैष्णव के साथ की हंसी-ठिठोली, देखें Video

राहुल गांधी ने लोकसभा में एपस्टीन फाइल्स का किया जिक्र, हंगामा

सरकार ने ‘भारत माता’ को बेच दिया, लोकसभा में बोले राहुल गांधी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola