विशेषाधिकार हनन नहीं, बीजेपी ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने का दिया नोटिस

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 12 Feb 2026 4:42 PM

विज्ञापन

राहुल गांधी, फोटो पीटीआई

Rahul Gandhi: लोकसभा में राहुल गांधी बनाम सरकार के बीच तकरार चरम पर है. सरकार ने नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ Privilege motion नहीं लाने का फैसला किया है. हालांकि बीजेपी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की सदस्यता रद्द करने और उन्हें आजीवन चुनाव लड़ने से रोकने के लिए नोटिस दिया है.

विज्ञापन

Rahul Gandhi: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बताया, उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशिष्ट प्रस्ताव लाने के लिए एक नोटिस दिया है. उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की सदन की सदस्यता रद्द करने और उन्हें आजीवन चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित करने की मांग की है.

नोटिस में क्या है?

नोटिस में जिक्र किया गया है कि कैसे राहुल गांधी सोरोस फाउंडेशन, फोर्ड फाउंडेशन, यूएसएड के साथ मिलकर थाईलैंड, कंबोडिया, वियतनाम, अमेरिका जाते हैं और किस तरह भारत विरोधी ताकतों के साथ मिले हुए रहते हैं.

भारत विरोधी तत्वों के साथ सांठगांठ करते हैं राहुल गांधी : निशिकांत दुबे

संसद परिसर में पीटीआई से बात करते हुए दुबे ने कहा कि उन्होंने अपने नोटिस में कहा है कि कैसे नेता प्रतिपक्ष विदेश जाते हैं और भारत विरोधी तत्वों के साथ सांठगांठ करते हैं. दुबे ने कहा, कोई विशेषाधिकार हनन नोटिस नहीं दिया है. मैंने एक विशिष्ट प्रस्ताव लाने के लिए नोटिस दिया है. उन्होंने कहा, मैं उनकी तरह नियम-कानून की हत्या करने वाला नहीं हूं. मैंने एक विशिष्ट प्रस्ताव के लिए नोटिस दिया है.

विशिष्ट प्रस्ताव का नोटिस स्वतंत्र होता है

विशिष्ट प्रस्ताव का नोटिस स्वतंत्र होता है, जिसे सदन की मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाता है, और जिसे किसी फैसले या राय को दर्शाने के लिए तैयार किया जाता है.

किसी प्रस्ताव से नहीं डरते, फांसी पर चढ़ जाएंगे, लेकिन सच बोलेंगे: वेणुगोपाल

राहुल गांधी के खिलाफ नोटिस के बारे में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, राहुल गांधी ने कौन सा विशेषाधिकार हनन किया है? पिछली बार उन्होंने उनकी सदस्यता खत्म कर दी थी. उसके बाद क्या हुआ? जनता ने उन्हें प्रधानमंत्री मोदी से भी ज्यादा वोटों से जिताया. उन्होंने कहा, अगर सरकार हमें फांसी पर चढ़ाना चाहते हैं तो उसके लिए भी हम तैयार हैं… हमें किसी भी प्रस्ताव नहीं डरते , हम संसद में सच बोलते रहेंगे.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को ऐसे दी धमकी! सामने आया वीडियो

मैं एपस्टीन से 3 से 4 बार मिला…राहुल गांधी के आरोप पर हरदीप पुरी ने दिया जवाब

राहुल ने जोशी और अश्विनी वैष्णव के साथ की हंसी-ठिठोली, देखें Video

राहुल गांधी ने लोकसभा में एपस्टीन फाइल्स का किया जिक्र, हंगामा

सरकार ने ‘भारत माता’ को बेच दिया, लोकसभा में बोले राहुल गांधी

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola