कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को ऐसे दी धमकी! सामने आया वीडियो

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 12 Feb 2026 11:55 AM

विज्ञापन

कांग्रेस सांसद स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में घुसे (Photo: X)

Video : 20–25 कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के रूम में धावा बोला. इतना ही नहीं इन सांसदों ने उनका और प्रधानमंत्री का अपमान किया. यह बात केंद्रीय संसदीय मामले के मंत्री किरेन रिजिजू ने कही है. एक्स पर एक वीडियो उन्होंने शेयर किया. आइए देखते हैं इस वीडियो में आखिर क्या नजर आ रहा है.

विज्ञापन

Video : किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया कि संसद में विपक्ष और सरकार के बीच टकराव हुआ. इस दौरान कांग्रेस सांसदों के एक ग्रुप ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के रूम में घुसकर उनका अपमान किया. रिजिजू ने इस घटना का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर भी शेयर किया. देखें इस 9 सेकंड के वीडियो में कांग्रेस के कौन-कौन से सांसद नजर आ रहे हैं.

रिजिजू ने X पर लिखा कि 20–25 कांग्रेस सांसदों ने माननीय अध्यक्ष के रूम में प्रवेश कर उनका अपमान किया. माननीय प्रधानमंत्री को धमकाया. हमारी पार्टी बहस और चर्चा में विश्वास करती है. हम कभी भी सांसदों को धमकाने के लिए बढ़ावा नहीं देते हैं.

यह भी पढ़ें : ‘देश बेचने’ के आरोप पर भड़की बीजेपी, रिजिजू ने राहुल गांधी से मांगा सबूत

क्या नजर आ रहा है वीडियो में

इस वीडियो में कई कांग्रेस सांसद (इनमें कई महिलाएं भी हैं) लोकसभा अध्यक्ष के रूम में दिखाई दे रही हैं. सांसद कमरे में मौजूद अन्य लोगों (संभवतः स्टाफ के साथ) के साथ तीखी बहस में लगे हुए हैं, जबकि अध्यक्ष वहीं बैठे हुए हैं. वीडियो में किरेन रिजिजू भी अध्यक्ष के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं.

आखिर क्यों नाराज हुए कांग्रेस सांसद

यह घटना पिछले सप्ताह हुई. उस वक्त लोकसभा में हंगामा मचा, क्योंकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाणे की 2020 के भारत-चीन तनाव पर अप्रकाशित संस्मरण का उल्लेख करने की अनुमति नहीं दी गई थी. विपक्ष के सदस्य और भी नाराज हुए जब भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को पूर्व कांग्रेस प्रधानमंत्रियों की आलोचना करते हुए कुछ किताबों का हवाला देने की अनुमति मिली.

कांग्रेस संसद का सम्मान नहीं करती : शहजाद पूनावाला

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू  के द्वारा शेयर किया गया वीडियो इस बात का “पुख्ता सबूत” है कि कांग्रेस अब गांधीवादी नहीं, बल्कि अराजकतावादी और “गाली-वादी” बन चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले संसद के अंदर से दो वीडियो सामने आए, जिनमें प्रधानमंत्री पर अभूतपूर्व हमला करने की साजिश दिखी. अब कांग्रेस द्वारा ही शूट किया गया एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अध्यक्ष का अपमान करते और उंगली दिखाते नजर आते हैं. पूनावाला ने कहा कि इससे साबित होता है कि कांग्रेस संसद का सम्मान नहीं करती और नियम तोड़ती है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola