राहुल गांधी ने लोकसभा में एपस्टीन फाइल्स का किया जिक्र, हंगामा

Updated:
विज्ञापन

लोकसभा में राहुल गांधी (PTI Photo)

Rahul Gandhi in Lok Sabha : राहुल गांधी ने लोकसभा में एप्सटीन फाइल्स का जिक्र किया. देखें उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन

Rahul Gandhi in Lok Sabha : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि एक कारोबारी अनिल अंबानी हैं. मैं पूछना चाहता हूं कि वे जेल में क्यों नहीं हैं? वजह यह है कि उनका नाम एपस्टीन फाइल्स में है. मैं हरदीप पुरी से भी पूछना चाहता हूं कि उन्हें एपस्टीन से किसने मिलवाया. मुझे पता है किसने मिलवाया और हरदीप पुरी को भी पता है. राहुल गांधी के इतना कहते ही सदन में हंगामा होने लगा. देखें वीडियो.

विज्ञापन

लोकसभा में बजट पर भाषण के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि वह अपने दावों से जुड़े डेटा को प्रमाणित करेंगे. उन्होंने दावा किया कि एपस्टीन से जुड़े अमेरिकी न्याय विभाग की फाइलों में हरदीप पुरी और अनिल अंबानी का नाम दर्ज है. राहुल गांधी ने कहा कि अदाणी से जुड़े एक मामले में समन जारी हुआ है, लेकिन भारत सरकार ने पिछले 18 महीनों से कोई जवाब नहीं दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री पर सीधा दबाव है. राहुल गांधी के मुताबिक, सामान्य हालात में कोई भी प्रधानमंत्री डेटा, किसानों, ऊर्जा सुरक्षा और रक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर ऐसे फैसले नहीं लेता. उनके अनुसार, ऐसे फैसले तभी लिए जाते हैं जब किसी पर किसी तरह का दबाव हो.

यह भी पढ़ें : सरकार ने ‘भारत माता’ को बेच दिया, लोकसभा में बोले राहुल गांधी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola