14 अप्रैल के बाद खत्‍म हो जाएगा लॉकडाउन ? पीएम मोदी ने दिये ऐसे संकेत

Updated:
विज्ञापन

**EDS: VIDEO GRAB** New Delhi: Prime Minister Narendra Modi addresses the nation on COVID-19 via a video message, in New Delhi, Friday, April 3, 2020. PM Modi urged people to switch off lights of their homes at 9 pm for nine minutes on April 5 and light up lamps, candles, mobile flashlights to display the nation's collective spirit to defeat coronavirus. (PTI Photo) (PTI03-04-2020_000025B)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन (Coronavirus India Lockdown) को चरणबद्ध तरीके से खोले जाने का संकेत देते हुए सोमवार को केंद्रीय मंत्रियों से कहा कि उन इलाकों में विभागों को खोलने की श्रेणीबद्ध योजना तैयार करें जो कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) के जद में नहीं हैं. उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह टिप्पणी की.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से खोले जाने का संकेत देते हुए सोमवार को केंद्रीय मंत्रियों से कहा कि उन इलाकों में विभागों को खोलने की श्रेणीबद्ध योजना तैयार करें जो कोरोना महामारी के जद में नहीं हैं. उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह टिप्पणी की.

आधिकारिक बयान के मुताबिक अर्थव्यवस्था पर कोविड-19 के प्रभाव का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार को इस असर को कम करने के लिए युद्ध स्तर पर काम करना होगा. उन्होंने कहा कि मंत्रियों को कामकाज जारी रखने की योजना बनानी चाहिए. बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि उन इलाकों में विभागों को खोलने की श्रेणीबद्ध योजना बनाई जानी चाहिए जहां पर कोरोना का प्रकोप नहीं है.

Also Read: Coronavirus : 14 अप्रैल के बाद ‘Lockdown’ खुलने पर सस्पेंस, यूपी में तबलीगी जमात से जुड़े 159 लोग कोरोना पॉजिटिव

प्रधानमंत्री ने कहा, किसानों का कल्याण अत्‍यंत महत्वपूर्ण है. सरकार किसानों को फसल कटाई के सीजन में हरसंभव सहायता प्रदान करेगी. बयान के अनुसार प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से ग्रामीण क्षेत्रों एवं जमीनी संस्थानों में आरोग्य सेतु एप को लोकप्रिय बनाने को कहा ताकि महामारी के बारे में जानकारी एवं जागरूकता बढ़ाई जा सके.

Also Read: कैबिनेट की बैठक में हुआ फैसला, सांसदों के वेतन में एक साल के लिए 30 फीसदी की कटौती होगी

प्रधानमंत्री ने मंत्रियों के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि उनके द्वारा निरंतर दिए गए सुझाव कोविड-19 से निपटने की रणनीति बनाने में काफी प्रभावकारी साबित हुए हैं. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना भी अत्‍यंत महत्वपूर्ण है कि पीडीएस केंद्रों पर भीड़ न हो, प्रभावकारी निगरानी बनी रहे, शिकायतों पर ठोस कार्रवाई हो और आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी एवं उनकी कीमतों में वृद्धि को रोका जा सके.

Also Read: दिल्‍ली में 523 कोरोना केस में 330 मरकज के, केंद्र ने केजरीवाल सरकार को दिये 27 हजार पीपीई

मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ के लाभ निर्बाध रूप से निर्दिष्‍ट लाभार्थियों तक पहुंचती रहनी चाहिए.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola