Padma Awards: सत्यब्रत मुखर्जी को पद्म भूषण, वैजयंतीमाला को पद्म विभूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
Vyjayantimala

Vyjayantimala

Padma Awards: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समोराह में पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया.

विज्ञापन

Padma Awards: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिनेत्री वैजयंतीमाला बाली और अभिनेता कोनिडेला चिरंजीवी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया. जबकि मीडिया दिग्गज होर्मूसजी एन कामा को और सत्यब्रत मुखर्जी (मरणोपरांत) को पद्म भूषण प्रदान किया. होर्मूसजी एन. कामा को साहित्य एवं शिक्षा-पत्रकारिता के क्षेत्र में पुरस्कार मिला है और सत्यब्रत मुखर्जी को सार्वजनिक मामलों के क्षेत्र में पुस्कार दिया गया है.

जॉर्डन लेप्चा और किसान के चेल्लाम्मल को पद्मश्री

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह के दौरान कला के क्षेत्र में जॉर्डन लेप्चा को पद्मश्री से सम्मानित किया. अंडमान और निकोबार की किसान के चेल्लाम्मल को कृषि के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार मिला.

जोशना चिनप्पा और सोम दत्त बट्टू को भी पद्मश्री

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह के दौरान खेल के क्षेत्र में जोशना चिनप्पा को पद्मश्री से सम्मानित किया. वहीं हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक सोम दत्त बट्टू को भी पद्म श्री पुरस्कार प्राप्त हुआ. कृषि के क्षेत्र में सत्यनारायण बेलेरी को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया. मूर्तिकार ए वेलु आनंद चारी को राष्ट्रपति ने पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया.

इस साल 132 लोगों को पद्म पुरस्कार

इस साल 132 लोगों को पद्म पुरस्कार के लिए चुना गया. जिसमें 5 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं. पुरस्कार विजेताओं में से 30 महिलाएं हैं और सूची में विदेशी / एनआरआई / पीआईओ / ओसीआई श्रेणी के 8 व्यक्ति और 9 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं.

पद्म विभूषण
वैजयंतीमाला बाली
कोनिडेला चिरंजीवी
एम वेंकैया नायडू
बिंदेश्वर पाठक
पद्मा सुब्रमण्यम

पद्म भूषण

एम फातिमा बीवी
होर्मूसजी एन कामा
मिथुन चक्रवर्ती
सीताराम जिंदल
यंग लियू
अश्विन बालचंद मेहता
सत्यब्रत मुखर्जी
राम नाईक
तेजस मधुसूदन पटेल
ओलानचेरी राजगोपाल
दत्तात्रय अंबादास मयालू उर्फ ​​राजदत्त
तोगदान रिनपोछे
प्यारेलाल शर्मा
चंद्रेश्वर प्रसाद ठाकुर
उषा उत्थुप
विजयकांत
कुन्दन व्यास

Also Read: मिथुन चक्रवर्ती और उषा उत्थुप ने पद्म भूषण मिलने पर व्यक्त की खुशी, जानें क्या कहा, VIDEO

Also Read: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को पद्म विभूषण से किया सम्मानित

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola