दिल्ली देश का सबसे प्रदूषित शहर, दूसरे नंबर पर पटना, रिपोर्ट में खुलासा

Updated at :11 Mar 2026 8:43 PM
विज्ञापन
Polluted Cities Report

दिल्ली में प्रदूषण, फोटो पीटीआई

Polluted Cities Report: दिल्ली साल 2024-25 के दौरान सबसे प्रदूषित शहर रहा. जहां पीएम2.5 का वार्षिक स्तर सबसे अधिक दर्ज किया गया. देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में पटना दूसरे नंबर पर आता है. क्लामेट ट्रेंड्स की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है.

विज्ञापन

Polluted Cities Report: देश के टॉप प्रदूषित शहरों में दिल्ली, पटना के बाद कोलकाता का नंबर आता है. जबकि चौथे नंबर पर मुंबई, पांचवें नंबर पर चेन्नई और छठे स्थान पर बेंगलुरु है.

रिपोर्ट में क्या कहा गया?

रिपोर्ट में कहा गया, दिल्ली सबसे गंभीर प्रदूषण संकट का सामना कर रही है. जहां पीएम2.5 (पार्टिकुलेट मैटर) का सलाना औसत स्तर सबसे अधिक है. रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली के बाद पटना दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा है, जहां पीएम2.5 लगातार हाई बनी रही. यह पूर्वी सिंधु-गंगा के मैदान में बढ़ते संकट को बताता है.

मुंबई और चेन्नई में प्रदूषण स्तर में बढ़ोतरी

मुंबई और चेन्नई दोनों में 2025 में सलाना औसत प्रदूषण स्तर में तेजी दर्ज की गई. यह मौसमी कारकों से परे साल भर बरकरार रहने वाली चिंता का संकेत है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola