प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र को दी 11,200 करोड़ रुपये की सौगात

Pradhan mantri narendra modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में 11,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र को बड़ी सौगात दी है. रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उन्होने महाराष्ट्र में 11,200 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उनका 26 सितंबर को निर्धारित पुणे दौरा शहर में भारी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था. प्रधानमंत्री मोदी ने जिला न्यायालय से स्वारगेट तक पुणे मेट्रो खंड का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया.
अधिकारियों के अनुसार, जिला न्यायालय से स्वारगेट के बीच भूमिगत खंड की लागत लगभग 1,810 करोड़ रुपये है. मोदी ने पुणे मेट्रो फेज-1 के स्वारगेट-कटराज विस्तार की आधारशिला भी रखी, जिस पर लगभग 2,955 करोड़ रुपये की लागत आएगी. 5.46 किलोमीटर का यह दक्षिणी विस्तार पूरी तरह से भूमिगत है और इसमें तीन स्टेशन – मार्केट यार्ड, पद्मावती और कटराज शामिल हैं.
मोदी ने बिडकिन औद्योगिक क्षेत्र का भी उद्घाटन किया, जो राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम के तहत 7,855 एकड़ क्षेत्र में फैली एक परियोजना है. यह महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर से 20 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है. अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे के तहत विकसित यह परियोजना मराठवाड़ा क्षेत्र में एक जीवंत आर्थिक केंद्र के रूप में अपार संभावनाएं पैदा करती है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन चरणों में विकसित होने वाली इस परियोजना के लिए 6,400 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंजूर की है.
प्रधानमंत्री मोदी ने सोलापुर हवाई अड्डे का भी उद्घाटन किया, जिससे कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा और सोलापुर पर्यटकों व निवेशकों के लिए अधिक सुलभ हो जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि सोलापुर के मौजूदा टर्मिनल भवन का नवीनीकरण किया गया है ताकि सालाना करीब 4.1 लाख यात्रियों को सेवा दी जा सके.
(इनपुट पीटीआई)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










