PM Modi Speech: 'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का किया गया अपमान', पीएम मोदी ने पप्पू यादव और सोनिया गांधी पर साधा निशाना

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 04 Feb 2025 5:12 PM

विज्ञापन

pm modi speech in lok sabha

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला.

विज्ञापन

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए राहुल गांधी, सोनिया गांधी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान करने पर विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, राष्ट्रपति को क्या-क्या कहकर अपमानित किया जा रहा है. मालूम हो बीजेपी के 40 सांसदों ने सोनिया गांधी और पप्पू यादव के लिए राष्ट्रपति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है.

हम वो लोग हैं, जो संविधान को जीते हैं : पीएम मोदी

हम वो लोग हैं जो संविधान को जीते हैं. 2014 में जब हमारी सरकार आई तो मान्य विपक्ष नहीं था, लेकिन संविधान की रक्षा करते हुए हमने विपक्ष को भी स्थान दिया. आप ईसी बनेगा तो विपक्ष का नेता भी होगा.

2014 से पहले जनता को काफी घाव दिए गए : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 2014 से पहले जनता को काफी घाव दिए गए. हमारी सरकार आते ही लोगों के घाव पर मरहम लगाया गया. युवाओं पर चर्चा करते हुए पीएम ने कहा, कुछ दल युवाओं को धोखा दे रहे, झूठे वादे कर रहे हैं. हमने युवाओं की आकांक्षाओं पर बल दिया.

पहले अखबारों की सुर्खियां घोटाले और भ्रष्टाचार के होते थे

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने कहा, “पहले अखबारों की सुर्खियां घोटाले और भ्रष्टाचार से संबंधित होती थीं. 10 साल बीत चुके हैं, करोड़ों रुपये बचे हैं जो जनता के लिए इस्तेमाल किए गए हैं. हमने कई कदम उठाए हैं जिससे काफी पैसा बचा है, लेकिन हमने उस पैसे का इस्तेमाल ‘शीशमहल’ बनाने के लिए नहीं किया, बल्कि हमने उस पैसे का इस्तेमाल देश बनाने के लिए किया है.”

जब बुखार तेज होता है, तो लोग कुछ भी बोल देते हैं : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जब बुखार तेज होता है, तो लोग कुछ भी बोल देते हैं. लेकिन जब वे बहुत हताश होते हैं, तो भी कुछ भी बोल देते हैं. जो लोग भारत में पैदा नहीं हुए – ऐसे 10 करोड़ धोखेबाज विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सरकारी धन का लाभ उठा रहे थे. हमने ऐसे 10 करोड़ धोखेबाजों के नाम हटाए और उनकी तलाश करके वास्तविक लाभार्थियों को सुविधाएं प्रदान कीं.”

कुछ लोग गरीबों की झोपड़ियों में फोटो सेशन कराते हैं : पीएम मोदी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जो लोग अपने मनोरंजन के लिए गरीबों की झोपड़ियों में फोटो सेशन कराते हैं, उन्हें संसद में गरीबों का जिक्र बोरिंग लगेगा.”

जनता के पैसे से शीशमहल नहीं बनाया: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला. उन्होंने कहा- हमने जनता के पैसे से शीशमहल नहीं बनाया. अरविंद केजरीवाल पर बीजेपी हमेशा से आरोप लगाती रही है कि मुख्यमंत्री रहते उन्होंने मुख्यमंत्री आवास को शीशमहल बनवा दिया.

सरकारी कबाड़ बेचकर 2300 करोड़ रुपये कमाए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- हाल के दिनों में सरकारी ऑफिस से जो कबाड़ बेचे गए उससे 2300 करोड़ रुपये आए. पीएम ने कहा, “पाई-पाई को बचाने में हमारा प्रयास है. हमारा प्रयास बचत और विकास पर है.”

पीएम मोदी ने बगैर नाम लिए केजरीवाल पर बोला हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना नाम लिए अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला. उन्होंने कहा, कुछ नेताओं को फोकस स्टाइलिश बाथरूम पर है और हमारा फोकस हर घर नल पहुंचाने पर है. 12 करोड़ घरों में नल पहुंचाया गया.

दिल्ली से एक रुपया भेजा जाता था तो नीचे केवल 15 पैसे पहुंचते थे : पीएम मोदी

लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमारे देश में एक प्रधानमंत्री ऐसे हुए जिन्होंने एक समस्या की पहचान की और कहा कि जब दिल्ली से एक रुपया भेजा जाता था तो नीचे तक केवल 15 पैसे पहुंचते थे. 15 पैसे किसे मिलते थे, यह हर कोई समझ सकता है. उस समय पंचायत स्तर से लेकर केंद्र स्तर तक केवल पार्टी थी. हमने इसका समाधान खोजने की कोशिश की और हमारा मॉडल है ‘बचत भी विकास भी’, ‘जनता का पैसा जनता के लिए’.”

भाग्यशाली हूं कि देश की जनता ने मुझे 14वीं बार अवसर दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा, “मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि देश की जनता ने मुझे 14वीं बार राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देने का अवसर दिया है. इसलिए मैं जनता का आदरपूर्वक आभार व्यक्त करता हूं.”

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola