केरल में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, मिडिल ईस्ट संकट पर राजनीति का लगाया आरोप

Updated at : 11 Mar 2026 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
PM Modi Slams Congress

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला, फोटो- पीटीआई

PM Modi Slams Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केरल दौरे के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला किया. उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें देश में हो रहे विकास की जानकारी नहीं है. पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मिडिल ईस्ट संकट जैसे गंभीर वैश्विक मुद्दे पर भी राजनीति कर रही है.

विज्ञापन

PM Modi Slams Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केरल दौरे के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला किया. उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें देश में हो रहे विकास की जानकारी नहीं है. पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मिडिल ईस्ट संकट जैसे गंभीर वैश्विक मुद्दे पर भी राजनीति कर रही है.

पीएम मोदी ने कहा, “यह बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि कांग्रेस इतने बड़े वैश्विक संकट में भी राजनीति ढूंढ रही है. कांग्रेस जानबूझकर उकसाने वाले बयान दे रही है, ताकि स्थिति बिगड़ जाए, हमारे लोग वहां संकट में फंस जाएं और फिर ये लोग मोदी को गाली देने और रील बनाने का अभियान शुरू कर दें. यही उनका खेल है.”

कांग्रेस के ‘युवराज’ को नहीं है देश की जानकारी- पीएम मोदी

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के ‘युवराज’ को देश में हो रहे विकास की जानकारी ही नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को यह भी नहीं पता कि भारत के युवा और कई कंपनियां ड्रोन निर्माण के क्षेत्र में काम कर रही हैं और इनमें केरल की कंपनियां भी शामिल हैं . प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि भाजपा केरल को कृत्रिम मेधा (एआई) और भविष्य की तकनीकों का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए काम करेगी.

पीएम मोदी ने कहा- भारतीयों की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र ने यह भी आश्वासन दिया कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच खाड़ी क्षेत्र में मौजूद भारतीयों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार वहां फंसे नागरिकों को हर संभव सहायता और सुविधाएं प्रदान कर रही है. पीएम मोदी ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र के मित्र देशों की सरकारें भी भारतीय नागरिकों का पूरा ध्यान रख रही हैं. साथ ही वहां स्थित भारतीय दूतावास चौबीसों घंटे भारतीयों की मदद के लिए काम कर रहे हैं.

केरल के लोगों को पीएम ने दी ‘मोदी की गारंटी’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केरल में एलडीएफ और यूडीएफ के बारी-बारी से सत्ता में आने का सिलसिला अब खत्म होना चाहिए, क्योंकि यह राज्य के हित में नहीं है. उन्होंने केरल की जनता से अपील की कि वे भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को अगले पांच वर्षों के लिए सत्ता में आने का मौका दें, क्योंकि इसमें ‘मोदी की गारंटी’ शामिल है. प्रधानमंत्री ने कहा कि केरल की जनता अब एलडीएफ और यूडीएफ की राजनीति से ऊपर उठने के लिए तैयार है. उन्होंने दावा किया कि 2024 में त्रिशूर लोकसभा सीट पर बीजेपी की जीत और हाल ही में तिरुवनंतपुरम नगर निगम में मिली सफलता का प्रभाव पूरे राज्य में दिखाई देगा. (इनपुट भाषा)

Also Read: पीएम मोदी ने समझौता कर लिया है, इस मुद्दे पर लोकसभा में राहुल गांधी और रविशंकर के बीच तीखी बहस

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola