PM Modi Putin Talk: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने किया पीएम मोदी को फोन, अलास्का में ट्रंप के साथ हुई मीटिंग की दी जानकारी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Aug 2025 6:31 PM

विज्ञापन

PM Modi Talks To Putin

PM Modi Putin Talk: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी को फोन किया. फोन पर राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को अलास्का में ट्रंप के साथ हुई बैठक के बारे में जानकारी दी. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में पुतिन के साथ हुई बातचीत की जानकारी दी. उन्होंने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद भी किया. पुतिन से पीएम मोदी ने रूस यूक्रेन युद्ध पर कहा कि भारत ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का लगातार आह्वान किया है और इस संबंध में सभी प्रयासों का समर्थन करता है.

विज्ञापन

खास बातें

  • रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को फोन कर अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई बैठक की जानकारी दी.
  • पीएम मोदी ने यूक्रेन के साथ संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान संबंधी भारत के रुख पर अपनी बात दोहराई.
  • पीएम मोदी ने कहा- भारत ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की हमेशा अपील की है

PM Modi Putin Talk: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज यानी सोमवार (18 अगस्त) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की. बातचीत के दौरान पुतिन ने पीएम मोदी को अलास्का में 15 अगस्त को हुई बैठक की जानकारी दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में कहा “मेरे मित्र राष्ट्रपति पुतिन को फोन कॉल के लिए और अलास्का में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अपनी हालिया बैठक के बारे में जानकारी साझा करने के लिए धन्यवाद. भारत ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का लगातार आह्वान किया है और इस संबंध में सभी प्रयासों का समर्थन करता है. मैं आने वाले दिनों में हमारे निरंतर आदान-प्रदान की आशा करता हूं.”

साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत के दौरान रूस-यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की बात दोहराई. पीएम मोदी ने कूटनीति और संवाद के जरिए इस युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान पर दिया. इस दौरान पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भारत रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया. इसके अलावा भी दोनों नेताओं ने कई और मुद्दों पर चर्चा की. बता दें इस साल के अंत में राष्ट्रपति पुतिन भारत दौरे पर आ सकते हैं.

15 अगस्त को पुतिन ने ट्रंप के साथ की थी मुलाकात

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 15 अगस्त को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड के साथ अलास्का में अहम बैठक की थी. बैठक में अमेरिकी और रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन में युद्ध विराम पर काफी देर चर्चा की थी. हालांकि अभी इस दिशा में कोई खास कामयाबी नहीं मिली है. युद्ध अभी भी जारी है. रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात के पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रूस से तेल खरीद पर 50 फीसदी का टैरिफ लगाया था. जिसमें 25 फीसदी टैरिफ ट्रंप ने बतौर जुर्माना लगाया है.

Also Read: Vice Presidential Election: उपराष्ट्रपति चुनाव में राधाकृष्णन को टक्कर, INDIA गठबंधन के उम्मीदवार का नाम आया सामने

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola