PM Modi Visit: आज से विदेश दौरे पर पीएम मोदी, पहले जाएंगे पोलैंड, यूक्रेन की भी करेंगे यात्रा  

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

PM Modi Visit

PM Modi Visit: पीएम आज (21 अगस्त) से 23 अगस्त तक पोलैंड और यूक्रेन की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. किसी भारतीय पीएम  की 40 साल बाद पोलैंड  की यात्रा होगी.  इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन भी जाएंगे.

विज्ञापन

PM Modi Visit: आज(21 August) पीएम मोदी दो देशों की यात्रा पर रवाना हो रहे हैं. पीएम मोदी आज पोलैंड के लिए रवाना होंगे. इसके बाद पीएम मोदी यूक्रेन का भी दौरा करने वाले हैं. आज (21 अगस्त) को पीएम नरेंद्र मोदी एक दिवसीय पोलैंड की यात्रा करने वाले हैं. बता दें, बीते 40 सालों में यह पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पोलैंड यात्रा है. बतौर प्रधानमंत्री पोलैंड की आखिरी बार यात्रा मोरारजी देसाई ने की थी. विदेश मंत्रालय ने सोमवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी यात्रा को लेकर घोषणा की थी. पीएम 21 से 23 अगस्त तक पोलैंड और यूक्रेन की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे.

पोलैंड के राजदूत ने जताई खुशी
पीएम मोदी की पोलैंड की यात्रा को लेकर पोलैंड के प्रभारी राजदूत सेबेस्टियन डोमजाल्स्की ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि रूस-यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के बीच पीएम मोदी की पोलैंड और यूक्रेन की यात्राएं दुनिया को बेहद प्रभावी संदेश देंगी.

काफी पुरानी है भारत और पोलैंड की दोस्ती
भारत और पोलैंड का राजनीतिक संबंध काफी पुराना है. राजनीतिक के साथ-साथ आर्थिक क्षेत्र में भी दोनों देश जुड़े हुए हैं. आजादी के बाद पोलैंड के साथ भारत ने पहला राजनयिक संबंध 1954 में बनाया  था. 1957 में वारसॉ में पहला भारतीय दूतावास खोला गया. इससे पहले 1955 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भी पोलैंड की यात्रा की थी.

पीएम मोदी 23 अगस्त को करेंगे यूक्रेन की यात्रा
पोलैंड की एक दिवसीय यात्रा के बाद  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन का  दौरा करेंगे. पीएम मोदी का यह दौरा इसलिए भी अहम माना जा रहा है कि इस समय रूस यूक्रेन में युद्ध छिड़ा हुआ है. पूरी दुनिया को उम्मीद  है कि पीएम मोदी दोनों देशों के बीच  शांति स्थापित करने में अहम भूमिका निभा सकते  हैं. यूक्रेन दौरे में पीएम मोदी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ वार्ता करेंगे.

बता दें  भारत ने इससे पहले सोमवार को कहा था कि वह यूक्रेन संकट का शांतिपूर्ण समाधान तलाशने के पक्ष में है. विदेश मंत्रालय में सचिव तन्मय लाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया  था कि भारत हमेशा से यूक्रेन में संघर्ष को सुलझाने के लिए कूटनीति और वार्ता की हिमायत करता रहा है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अपने दौरे में यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध पर भी चर्चा करेंगे.

Also Read: Kal Bharat Bandh: 21 अगस्त को भारत बंद, जानिए क्या है कारण? क्या खुला क्या रहेगा बंद

Kal Bharat Bandh: 21 अगस्त को भारत बंद, जानिए क्या है कारण? क्या खुला क्या रहेगा बंद, देखें Video

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola