PM Modi Putin Old Photo: पीएम मोदी की पुतिन के साथ दुर्लभ तस्वीर, वाजपेयी जी के पीछे खड़े आए नजर

Updated:
विज्ञापन

पीएम मोदी की पुतिन के साथ पुरानी तस्वीर, तस्वीर एक्स

PM Modi Putin Old Photo: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत यात्रा आ रहे हैं. उनके आगमन को लेकर दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और शहर में पुतिन के पोस्टर भी लगा दिए गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे पर पुतिन भारत दौरे पर आ रहे हैं. दौरे के बीच पीएम मोदी और पुतिन का पुरानी तस्वीर सामने आई है. जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पीछे पीएम मोदी खड़े नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

PM Modi Putin Old Photo: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पुरानी तस्वीर सामने आई है. तस्वीर तब की है, जब वो गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे. तस्वीर 2001 की है, जब तत्कालीन PM अटल बिहारी वाजपेयी के साथ वो मॉस्को गए थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

पीएम मोदी की पुरानी तस्वीर में क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जो 24 साल पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है, उसमें उनके साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में पीएम मोदी, तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के पीछे खड़े दिख रहे हैं, जबकि पुतिन वाजपेयी के बगल में बैठे नजर आ रहे हैं. दूसरी तस्वीर में पूर्व दिग्गज बीजेपी नेता और पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह पीएम मोदी के साथ बात करते दिख रहे हैं. पुतिन और वाजपेयी के साथ पीएम मोदी की एक और तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें पीएम मोदी, वाजपेयी जी के बगल में बैठकर डायरी में कुछ लिख रहे हैं. सामने एक महिला दिख रही है. तस्वीर में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी दिख रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Putin India Visit: पुतिन के स्वागत में लगे पोस्टर, दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

ये भी पढ़ें: Putin India Visit : दिल्ली में स्नाइपर्स तैनात, एक हलचल पर तुरंत एक्शन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन