40 साल बाद भारतीय प्रधानमंत्री की पोलैंड यात्रा, पीएम मोदी की यूक्रेन और Poland यात्रा पर रहेगी दुनिया की नजर

Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Aug 2024 11:02 PM

विज्ञापन

PM Modi Visit

PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अगस्त से पोलैंड और यूक्रेन का दौरा करने वाले हैं. 21 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी एक दिवसीय पोलैंड यात्रा करने वाले हैं. बता दें, बीते 40 सालों में यह पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पोलैंड यात्रा है. बतौर प्रधानमंत्री पोलैंड की आखिरी बार यात्रा मोरारजी देसाई ने की थी.

विज्ञापन

PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर विदेश यात्रा पर जा रहे हैं. 21 अगस्त को पोलैंड और यूक्रेन के दौरे रवाना होने वाले हैं. पीएम मोदी 21 अगस्त को एक दिवसीय पोलैंड यात्रा करेंगे. बता दें, यह 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पोलैंड यात्रा है. 1979 में मोरारजी देसाई ने बतौर प्रधानमंत्री पोलैंड की यात्रा की थी. उनसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने भी पोलैंड की यात्रा की थी. अब 40 साल के बाद पीएम मोदी यहां का दौरा करने वाले हैं.

पीएम मोदी की यात्रा को लेकर भारत में पोलैंड के प्रभारी डी एफेयर सेबेस्टियन डोमजल्स्की ने कहा है कि हमारे इतिहास में कई कहानियां और अध्याय हैं जो बताते हैं कि लोगों के बीच संबंध कितने घनिष्ठ थे. उन्होंने कहा है कि उन्हीं कहानियों में से एक है जाम साहब की कहानी. इस कहानी को पीएम मोदी उजागर करेंगे क्योंकि वह गुजरात से हैं. उन्होंने कहा कि महाराजा जाम साहब ने भारत-पोलिश सहयोग के बीज बोए थे. पोलैंड में महाराजा जाम साहब के नाम पर एक चौक और स्कूल है. उन्होंने यह भी कहा कि पोलिश समुदाय में भारतीय प्रवासियों के योगदान की काफी सराहना की जाती है. उन्होंने कहा कि भारत की यूएनएससी की स्थायी सीट के लिए पोलैंड का समर्थन सबसे ऊपर है. 

भारत का पुराना दोस्त है पोलैंड
पोलैंड और भारत की दोस्ती काफी पुरानी है. राजनीतिक के साथ-साथ आर्थिक क्षेत्र में भी दोनों देश जुड़े हुए हैं. दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जब जर्मनी ने पोलैंड पर आक्रमण किया था तो भारत ने जर्मनी के आक्रमण का काफी विरोध किया था. भारत की आजादी के बाद पोलैंड के साथ पहला राजनयिक संबंध 1954 में हुआ था. वहीं 1957 में वारसॉ में पहला भारतीय दूतावास खोला गया. इससे पहले 1955 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने पोलैंड की यात्रा की थी.

पीएम मोदी 23 अगस्त को करेंगे यूक्रेन की यात्रा
पोलैंड की यात्रा के बाद  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कीव यात्रा पर रहेंगे. पीएम मोदी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ वार्ता करने के लिए 23 अगस्त को यूक्रेन की यात्रा करने वाले हैं. बता दें  भारत ने सोमवार को कहा कि वह यूक्रेन संकट का शांतिपूर्ण समाधान तलाशने के पक्ष में है. विदेश मंत्रालय में सचिव तन्मय लाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत हमेशा से यूक्रेन में संघर्ष को सुलझाने के लिए कूटनीति और वार्ता की हिमायत करता रहा है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन में जारी संघर्ष पर भी चर्चा होगी. भाषा इनपुट के साथ 

Also Read: Udhampur Encounter: उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद

बन्ना गुप्ता ने चंपाई सोरेन को कहा विभीषण, बोले अनुकम्पा पर मिली कुर्सी, देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola