PM Modi: 33 हजार 700 करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन, लाभुकों को सौंपी घरों की चाबी, छत्तीसगढ़ को पीएम मोदी की सौगात
Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Mar 2025 5:51 PM
PM Modi
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार (30 मार्च) को छत्तीसगढ़ पहुंचे. उन्होंने के बिलासपुर से 33 हजार 700 करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास किया. पीएम मोदी ने एक सभा को भी संबोधित किया.
PM Modi: पीएम मोदी ने रविवार को अपने छत्तीसगढ़ दौरे में 33 हजार 700 करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार मिलकर जन-जन तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए तेजी से प्रयास कर रही है. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुकों को घरों की चाबियां भी सौंपी. अपने दौरे में पीएम मोदी ने बिलासपुर में एक जनसभा को भी संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार अपने हर वादे को पूरा कर रही है. इसके कारण जनता का पार्टी पर भरोसा बढ़ रहा है.
छत्तीसगढ़ को करोड़ों की योजनाओं की सौगात
छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी ने कहा कि “आज पहला नवरात्रि है और छत्तीसगढ़ तो माता महामाया की धरती है. यह माता कौशल्या का मायका भी है. ऐसे में मातृशक्ति को समर्पित ये नौ दिन छत्तीसगढ़ के लिए बहुत विशेष हैं.” पीएम मोदी ने कहा कि थोड़ी देर पहले यहां 33,700 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है. पीएम मोदी ने कहा कि इन परियोजनाओं से गरीबों के घर, स्कूल, रोड, रेल, बिजली, गैस की पाइपलाइन ये सारे प्रोजेक्ट्स छत्तीसगढ़ के लोगों को सुविधाएं देने वाली है. आप सभी को इस विकास कार्य के लिए बहुत-बहुत बधाई. पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन लाख लोगों को पक्के घर मिले हैं.
हमने बनाया है हम ही संवारेंगे- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ की तस्वीर भी बदल रही है और तकदीर भी बदल रही है. छत्तीसगढ़ देश के उन राज्यों में शामिल हो गया है जहां शत प्रतिशत रेल नेटवर्क बिजली से चलने लगा है. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को राज्य बने 25 साल हो रहे हैं. यह इस राज्य का रजत जयंती वर्ष है. उन्होंने कहा कि संयोग से यह साल अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष भी है. छत्तीसगढ़ सरकार 2025 को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रही है. हमारा संकल्प है- हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे.
जो वादा किया, उसे पूरा करे दिखाया- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी ने अनुभव किया है कि हमारी सरकार कितनी तेजी से अपनी गारंटियां पूरी कर रही है. छत्तीसगढ़ की बहनों से जो हमने वादा किया था, वो पूरा करके दिखाया है. धान किसानों से दो साल का बकाया बोनस मिला है. बढ़े हुए एमएसपी पर धान की खरीदी की गई है. इसे लाखों किसान परिवारों को हजारों करोड़ रुपए मिले हैं. कांग्रेस की सरकार में यहां भर्ती परीक्षाओं में भी खूब घोटाले हुए, भाजपा सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में हुए घोटालों को लेकर जांच बैठाई है। हमारी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं करवा रही है. इस ईमानदार प्रयासों का ही नतीजा है कि भाजपा पर जनता का भरोसा बढ़ता जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










