पीएम मोदी के 8931 दिन पूरे, सत्ता के सारे पुराने रिकॉर्ड टूटे, मिल रही बधाईयां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फोटो पीटीआई
PM Modi 8931 Days: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में अपने 8931 दिन पूरे कर लिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने सत्ता के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ डाले.
PM Modi 8931 Days: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री के रूप में सरकार में सेवा करने वाले देश के पहले नेता बन गए हैं. पीएम मोदी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के के रिकॉर्ड को तोड़ा. मोदी गुजरात के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे. उनका कार्यकाल अक्टूबर 2001 से मई 2014 तक रहा. मोदी 2014 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद 26 मई 2014 को पहली बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली. इसके बाद उन्होंने 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव भी जीते और तब से अब तक देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत हैं.
जनता के प्रति अटूट समर्पण प्रधानमंत्री मोदी की पहचान : राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा- गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी अटूट प्रतिबद्धता से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में उनके समर्पित नेतृत्व तक-उनका जीवन सेवा का एक निरंतर सफर रहा है. आज उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिन के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. सरकार प्रमुख के रूप में 8,931 दिन तक सार्वजनिक पद पर रहते हुए, यह क्षण राष्ट्र-प्रथम शासन, कार्यों में ईमानदारी और प्रत्येक नागरिक की अथक सेवा के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मोदी जी को हार्दिक बधाई.
मोदी युग ने भारत को पूरी तरह से बदल दिया : अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, चाहे गरीबों को उनके अधिकार दिलाना हो, विकास में नए मुकाम हासिल करना हो या वैश्विक मंचों पर देश का गौरव बढ़ाना हो, मोदी युग ने भारत को पूरी तरह से बदल दिया है. गृह मंत्री ने कहा कि इस नए भारत के निर्माण के लिए जीवन भर के प्रयास की आवश्यकता थी, और प्रधानमंत्री मोदी ने वह प्रयास किया. शाह ने कहा, 24 वर्षों से अधिक समय तक बिना छुट्टी लिए राष्ट्र और उसकी जनता की सेवा करना उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है. यही कारण है कि उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में तीन बार और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में तीन बार जनता से अभूतपूर्व स्नेह प्राप्त हुआ. जनता का विश्वास, स्नेह और समर्थन उनके प्रति दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है.
गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों को सशक्त बनाया : जे पी नड्डा
स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत जन-केंद्रित नीतियों के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना की ओर बढ़ रहा है, जिसने गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों को सशक्त बनाया है. नड्डा ने कहा कि आज भारत वैश्विक मंच पर अधिक आत्मविश्वास और प्रभाव के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी जी का काम हमेशा राष्ट्र को सर्वोच्च प्राथमिकता देना और जमीनी स्तर पर वास्तविक बदलाव लाना रहा है. उनका नेतृत्व विश्वास, समर्पण और स्पष्ट उद्देश्य की भावना से प्रेरित है.
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और गोयल ने भी पीएम मोदी को बधाई दी
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक पोस्ट में कहा, 2014, 2019 और 2024 में लगातार तीन लोकसभा चुनावों में प्राप्त ऐतिहासिक जनादेश देशवासियों के उन पर अटूट विश्वास का प्रमाण है. वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- सार्वजनिक जीवन में 8931 दिन के साथ, प्रधानमंत्री मोदी की जनसेवा यात्रा समावेशी विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है. गोयल ने कहा, कड़ी मेहनत और राष्ट्र निर्माण के प्रति दृढ़ संकल्प से प्रेरित होकर, सार्वजनिक सेवा में बिताए उनके वर्षों ने भारत की विकास गाथा को और मजबूत किया है.
पीएम मोदी की यात्रा कल्याण, पारदर्शी शासन और राष्ट्र-निर्माण के लिए समर्पित : मनसुख मंडाविया
केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज एक सरकार के प्रमुख के तौर पर सार्वजनिक पद पर अपने 8,931 दिन पूरे कर लिए हैं. गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करने से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में दृढ़ संकल्प और दूरदृष्टि के साथ राष्ट्र का नेतृत्व करने तक, उनकी यात्रा का हर पल गरीबों के कल्याण, पारदर्शी शासन और राष्ट्र-निर्माण के लिए समर्पित रहा है. यह असाधारण यात्रा 140 करोड़ भारतीयों के अटूट विश्वास और आशीर्वाद को दर्शाती है.
ये भी पढ़ें: तेल-गैस संकट के बीच PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट जंग ने बढ़ाई चिंता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










