Video : जय श्री राम के नारे से गूंज रहा बंगाल, पीएम मोदी के दौरे से पहले बच्चे का आया वीडियो
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 20 Dec 2025 9:57 AM
पीएम मोदी का बंगाल दौरा (Photo: PTI)
Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे से पहले एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में बच्चा मोदी–मोदी के नारे लगा रहा है. इसके साथ ही वह जय श्री राम के नारे भी लगाता नजर आ रहा है. देखें वीडियो.
Video : पश्चिम बंगाल के नदिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. रनाघाट के ताहेरपुर नेताजी पार्क में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए. लोग राष्ट्रीय झंडे लहराते हुए प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में नारे लगाते नजर आए. प्रधानमंत्री के आगमन से पहले ही पूरा इलाका जोश और उत्सव के माहौल में नजर आ रहा है. इस बीच न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में एक बच्चा मोदी–मोदी और जय श्री राम के नारे लगाता दिख रहा है. आप भी देखें ये वीडियो.
#WATCH | Nadia, West Bengal | People gathered at the venue for Prime Minister Narendra Modi's public rally in Taherpur Netaji Park in Ranaghat wave the national flags and chant the PM's name ahead of his visit.
— ANI (@ANI) December 20, 2025
At the event, the Prime Minister will inaugurate the 66.7 km long… pic.twitter.com/v3edgzDDHg
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नदिया जिले के लिए एनएच-34 के बराजागुली–कृष्णानगर खंड के 66.7 किलोमीटर लंबे फोरलेन सड़क का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही उत्तर 24 परगना जिले के लिए एनएच-34 के बारासात–बराजागुली खंड के 17.6 किलोमीटर लंबे फोरलेन सड़क परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे.
यह भी पढ़ें : PM Modi Rally: बंगाल से असम तक पीएम मोदी का दौरा, हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
भाजपा ही जनता की उम्मीद : प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के लोग तृणमूल कांग्रेस के “कुशासन” के कारण हर क्षेत्र में पीड़ित हैं, और उसकी लूट और धमकियों ने सारी हदें पार कर दी हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दौरे से पहले रिएक्शन दिया. उन्होंने लिखा–20 दिसंबर को, मैं राणाघाट में भाजपा की रैली को संबोधित करूंगा. पश्चिम बंगाल के लोग केंद्र सरकार की कई जनहितकारी पहल से लाभान्वित हो रहे हैं. वहीं दूसरी ओर, वे हर क्षेत्र में तृणमूल के कुशासन के कारण पीड़ित हैं. तृणमूल की लूट और धमकियों ने सारी हदें पार कर दी हैं. इसीलिए भाजपा ही जनता की उम्मीद है.
আগামীকাল, ২০শে ডিসেম্বর, দুপুরে আমি রানাঘাটে বিজেপির জনসভায় ভাষণ দেব। পশ্চিমবঙ্গের মানুষ কেন্দ্রীয় সরকারের বহু জনমুখী প্রকল্পের সুবিধা পাচ্ছেন। তবে একইসঙ্গে, রাজ্যের সর্বক্ষেত্রে তৃণমূল কংগ্রেসের অপশাসনের কারণে তারা ভোগান্তির শিকার হচ্ছেন।
— Narendra Modi (@narendramodi) December 19, 2025
তৃণমূলের লুটপাট ও ভীতিপ্রদর্শন সব…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










