PM Modi: पीएम मोदी के वो 8 पोस्ट जिसने सोशल मीडिया पर मचा दिया धमाल, रूसी राष्ट्रपति वाला अल्टीमेट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Dec 2025 8:46 PM

विज्ञापन

PM Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गिनती दुनिया के सबसे विख्यात नेताओं में होती है. सोशल मीडिया पर भी उनके पोस्ट को काफी पसंद किया जाता है. बीते 30 दिनों में पीएम मोदी के 8 पोस्ट को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है. इन आठ पोस्ट को सोशल मीडिया एक्स पर कुल मिलाकर 1,60,700 बार रि-पोस्ट किया गया और उन्हें 14.76 लाख लाइक मिले. इस तरह वह सोशल मीडिया मंच पर सबसे ज्यादा लाइक और रि-पोस्ट किए गए शीर्ष 10 हैंडल में शामिल होने वाले एकमात्र राजनेता बन गए हैं.

विज्ञापन

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ पोस्ट या तस्वीरें पिछले 30 दिन में सोशल मीडिया मंच एक्स पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पोस्ट में शामिल हैं. इनमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कार में सफर करने की उनकी तस्वीर भी शामिल है. इन आठ पोस्ट को सोशल मीडिया एक्स पर कुल मिलाकर 1,60,700 बार रि-पोस्ट किया गया और उन्हें 14.76 लाख लाइक मिले. इस तरह वह सोशल मीडिया मंच पर सबसे ज्यादा लाइक और रि-पोस्ट किए गए शीर्ष 10 हैंडल में शामिल होने वाले एकमात्र राजनेता बन गए हैं.

पीएम मोदी के पोस्ट को मिले सबसे ज्यादा लाइक

एक अधिकारी ने बताया के एक्स में एक नया फीचर शुरू किया गया है. यह किसी एक देश में पिछले महीने सबसे ज्यादा लाइक किए गए पोस्ट को दिखाता है. भारत के लिए पिछले 30 दिन में सबसे ज्यादा लाइक किए गए 10 पोस्ट में से टॉप 8 पोस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हैं. टॉप 10 में कोई अन्य राजनेता शामिल नहीं है. रूसी राष्ट्रपति पुतिन चार दिसंबर को भारत आए थे.

पुतिन के यहां पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के साथ कार में यात्रा करने की तस्वीर को 34,000 से अधिक बार रि-पोस्ट किया गया और 2,14,000 लाइक मिले – जो प्रधानमंत्री के आठ पोस्टों में सबसे अधिक है.

Photo: @narendramodi

प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन को रूसी भाषा में गीता की प्रति भेंट करने वाली तस्वीर को 29,000 बार रि-पोस्ट किया गया और 2,31,000 लाइक मिले.

Photo: @narendramodi

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जोडी हेडन के विवाह पर प्रधानमंत्री मोदी के बधाई संदेश को 14,900 बार रि-पोस्ट किया गया और 2,11,000 लाइक मिले.

राष्ट्रपति भवन में 5 दिसंबर को रूसी राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने पर मोदी के पोस्ट को 28,100 रि-पोस्ट और 2,18,000 लाइक मिले.

25 नवंबर को अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में धर्म ध्वजारोहण उत्सव के उनके पोस्ट को 26,300 रि-पोस्ट किया गया और उसे 1,40,000 लाइक मिले.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola