Coronavirus से बचाने को PM Modi मुफ्त में बांटेंगे CoVID19 Mask?

Author Rajeev Kumar|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

COVID 19 PM Mask Yojana Viral Message on WhatsApp: कोरोनावायरस (CoVID 19) को लेकर जहां पूरी दुनिया में खौफ का साया पसरा हुआ है, तमाम देश अपने लोगों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं, वहीं इस बीच ठगी-धोखाधड़ी करनेवाले लोग भी चांदी काटने का कोई मौका छोड़ नहीं रहे.

विज्ञापन

COVID 19 PM Mask Yojana Viral Message on WhatsApp: कोरोनावायरस (CoVID 19) को लेकर जहां पूरी दुनिया में खौफ का साया पसरा हुआ है, तमाम देश अपने लोगों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं, वहीं इस बीच ठगी-धोखाधड़ी करनेवाले लोग भी चांदी काटने का कोई मौका छोड़ नहीं रहे.

कोरोनावायरस से बचने के लिए देशभर में सैनिटाइजर और मास्क की मांग बढ़ गई है. ऐसे में देश के कई हिस्सों में सैनिटाइजर और मास्क की कालाबाजारी होने लगी है, तो वहीं कई जगहों पर छापेमारी में नकली सैनिटाइजर और मास्क बरामद हो रहे हैं.

इसी बीच सोशल मीडिया पर पीएम मास्क योजना (PM Mask Yojana) के नाम से एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि सरकार लोगों को फ्री में मास्क बांट रही है.

व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर वायरल हो रहे इस मैसेज में लिखा है- कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी (PM Modi) ने स्वच्छ भारत के अंतर्गत सभी भारतीयों को कोरोना वायरस मुक्त मास्क (coronavirus mask) देने का फैसला किया है. आप भी नीचे दिये लिंक पर क्लिक करके अपना फ्री मास्क ऑर्डर करके पहनिए और स्वच्छ भारत का हिस्सा बनिए. इस मैसेज के साथ एक लिंक भी शेयर किया जा रहा है जिसका यूआरएल https://pmmaskyojna.blogspot.com/ है.

वायरल हो रहे इस मैसेज को लेकर प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने एक ट्वीट करके कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा ‘पीएम मास्क योजना’ (PM Mask Yojana) जैसी कोई भी योजना नहीं चलाई जा रही है. #CoronavirusOutbreak पर अफवाहों से बचें.

ऐसे में अगर आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आया है, तो उस पर क्लिक ना करें और मैसेज को फॉरवर्ड करने से भी बचें. मैसेज के साथ दिये जा रहे लिंक के जरिये आप हैकर्स के जाल में फंस सकते हैं.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola