बंदूक की नोक पर डील नहीं करता भारत, अमेरिका के टैरिफ पर पीयूष गोयल का बयान

Published by : Neha Kumari Updated At : 12 Apr 2025 10:27 AM

विज्ञापन

केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री पीयुष गोयल

Piyush Goyal Statement: शुक्रवार को भारत के केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने टैरिफ के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि भारत बंदूक की नोक पर डील नहीं करता है. जब तक सही समय नहीं आएगा, तब तक भारत द्वारा किसी भी प्रकार की जल्दबाजी नहीं की जाएगी. हमारे लिए देश और जनता का हित सबसे पहले है.

विज्ञापन

Piyush Goyal Statement: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ से दुनिया भर में ट्रेड वॉर छिड़ गया है. हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत अन्य 75 देशों को टैरिफ से 90 दिनों की राहत दी है. डोनाल्ड ट्रंप की इस घोषणा के बाद भारत के केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का एक बयान सामने आया. 11 अप्रैल को मीडिया से बात करते हुए पीयूष गोयल ने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ के मुद्दे पर बयान देते हुए कहा है कि भारत बंदूक की नोक पर किसी भी देश के साथ डील नहीं करता है. उन्होंने यह साफ कर दिया है कि सरकार के लिए भारत का हित सबसे पहले है. किसी भी तरह के दबाव में आकर उनके द्वारा बातचीत नहीं की जाएगी.

पीयूष गोयल का बयान

दिल्ली में चल रहे इटली और भारत व्यापार, विज्ञान और टेक्नोलॉजी फोरम के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए पीयूष गोयल ने एक बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि हम बंदूक की नोक पर डील नहीं करते हैं. सही समय बातचीत में तेजी लाने में मदद करता है. लेकिन जब तक हम अपने देश और जनता के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह से सक्षम नहीं हो जाते हैं, तब तक हम किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करते हैं. केन्द्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि भारत की अमेरिका समेत विश्व स्तर पर कई देशों के साथ व्यापार संबंधी बातचीत हो रही है. गोयल ने यह भी कहा कि जो भी बातचीत चल रही है या आगे होगी, वह भारत फर्स्ट की भावना के साथ होगी. पीयूष गोयल का यह बयान तब आया जब डोनाल्ड ट्रंप ने सभी देशों को तीन महीने के लिए टैरिफ में राहत देने की घोषणा की.

तीन महीने बाद फिर से लागू होगा टैरिफ

अमेरिका द्वारा भारत पर 2 अप्रैल को 26% रिसिप्रोकल टैरिफ लगाया गया था. लेकिन शुक्रवार के दिन डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि वह चीन को छोड़कर भारत समेत 75 देशों को टैरिफ में राहत देगा. यह राहत 90 दिनों के लिए दी जाएगी. इस दौरान 2 अप्रैल से पहले देशों पर लगाए गए टैरिफ शुल्क लागू रहेगा. इस घोषणा के बाद अब इन देशों पर 9 जुलाई से फिर से ये नए टैरिफ शुल्क लागू हो जाएगा. डोनाल्ड ट्रंप के इस एलान के बाद ही पीयूष गोयल का यह बयान सामने आया.

यह भी पढ़े: पुलिस सर! नीले ड्राम में लाश रखी है… बच्ची ने बताया कुछ ऐसा की फट जाएगा कलेजा |Dead Body In Blue Drum

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola