ePaper

उत्तराखंड के लोगों को 24 घंटे मुफ्त मिलेगी बिजली, पुराने बिल होंगे माफ, अरविंद केजरीवाल का वादा

Updated at : 11 Jul 2021 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तराखंड के लोगों को 24 घंटे मुफ्त मिलेगी बिजली, पुराने बिल होंगे माफ, अरविंद केजरीवाल का वादा

Uttarakhand Assembly Election 2022 देहरादून : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. आज देहरादून में केजरीवाल ने उत्तराखंड के लोगों को फ्री में बिजली देने का वादा किया. उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो यहां के लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली (Free electricity) दी जायेगी. लोगों को 24 घंटे बिजली मिलेगी. उनका पुराना बिजली का बिल माफ कर दिया जायेगा. इसके साथ ही किसानों को खेती के लिए मुफ्त में बिजली दी जायेगी.

केजरीवाल ने कहा कि किसानों को मुफ्त बिजली दी जायेगी, वो खेती के लिए जितना भी बिजली उपयोग करेंगे उनको बिजली बिल नहीं देना होगा. यहां के लोगों से जब हमारे कार्यकर्ताओं ने बात की तो पता चला कि लोगों के अनाप-सनाप बिजली बिल आये हैं. ऐसे सभी बिजली बिल माफ कर दिये जायेंगे. सरकार के पास पैसा नहीं है के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम जनता पर किसी भी प्रकार का नया टैक्स नहीं लगायेंगे. हम भ्रष्टाचार रोकेंगे और पैसा बचाकर अपना खजाना भरेंगे.

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में पेड़ हैं, पहाड़ हैं खनिज संपदा हैं. उत्तराखंड के लोग काफी मेहनती हैं. लेकिन यहां की पार्टियों ने और सरकारों ने उत्तराखंड को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रखी है. उत्तराखंड में दो पार्टियां हैं कांग्रेस और भाजपा. दोनों चक्की के दो पाटे हैं और यहां की जनता उनके बीच पिस रही है. दोनों पार्टियों ने समझौता किया हुआ है कि एक बार तुम सरकार बनाओ, दूसरी बार हम बनायेंगे.

Also Read: Delhi School Reopen: दिल्ली में खुल जायेंगे स्कूल-कॉलेज? केजरीवाल सरकार ने अनलॉक-7 में दिये संकेत, जानें…

केजरीवाल ने कहा कि दोनों पार्टियों ने उत्तराखंड को लूटने का प्लान बनाया है. दोनों पार्टियों को उत्तराखंड की जनता की चिंता नहीं है. दोनों केवल लूटने में लगे हैं. दोनों केवल सत्ता और कुर्सी की लड़ाई लड़ रही है. आज इतनी महंगाई हो गयी है कि आम आदमी को अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है. महंगाई का असर सबसे ज्यादा महिलाओं पर पड़ा है.

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बिजली बनाता है और दूसरे राज्यों को बिजली देता है. तो फिर उत्तराखंड के लोगों को इतनी महंगी बिजली क्यों मिल रही है. सरकार और पार्टियों को इसकी चिंता नहीं है. वे केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रहे हैं. जब टेरी बांध बनाया गया था तो विस्थापितों को फ्री बिजली देने का वादा किया गया था लेकिन किसी को भी फ्री बिजली नहीं मिली.

केजरीवाल ने कहा कि अभी कुछ दिनों पहले सुनने में आया था कि उत्तराखंड के बिजली मंत्री ने घोषणा की थी कि 100 यूनिट बिजली सभी परिवारों को फ्री में दी जायेगी और 100 से 200 यूनिट बिजली के बिल में 50 फीसदी की छूट दी जायेगी. लेकिन मुख्यमंत्री ने दो दिनों के बाद ही कह दिया कि ऐसी कोई योजना नहीं है. भाजपा जुमलों की पार्टी है. इसके नेता केवल वादे करते हैं. उत्तराखंड के लोगों ने मन बना लिया है कि यहां आम आदमी पार्टी की सरकार बनायेंगे.

Posted By: Amlesh Nandan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola