Video: पहलगाम आतंकी हमले का सामने आया डरावना वीडियो, जिपलाइन पर झूल रहा था पर्यटक, नीचे गोलियों से मर रहे थे लोग

Updated:
विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack new video viral

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकवादी हमले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. लेकिन इस समय जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखकर आपका दिल दहल उठेगा. वीडियो में आतंकवादियों की दरिंदगी और गोलियों से लोगों की मौत को साफ देखा जा सकता है.

विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकवादी हमले का सबसे खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें पर्यटकों को आतंकवादियों की गोलियों का शिकार होते साफ देखा जा सकता है. वीडियो बेहद डरावना है. वीडियो जिपलाइन में एडवेंचर कर रहे पर्यटक ने बनाया था. हालांकि जब वो पर्यटक जिपलाइन में झूल रहा था, तो उसे नीचे क्या हो रहा है, जरा भी अहसास नहीं हुआ. वो आनंद लेने में व्यस्त था और नीचे लोग गोलियों से मर रहे थे.

चीखते हुए इधर-उधर भाग रहे थे पर्यटक

जिपलाइन में झूल रहे पर्यटक जब अपना वीडियो बना रहा था और एडवेंचर का आनंद उठा रहा था, उस समय नीचे लोग आतंकवादी हमले का शिकार हो रहे थे. गोलियों से लोगों की मौत हो रही थी. वीडियो में लोगों को चीखते हुए इधर-उधर भागते साफ देखा जा सकता है. वीडियो में एक पर्यटक गोली लगने के बाद गिरते हुए दिख रहा है. यह वीडियो आतंकवादियों की बर्बरता को साफ दिखा रहा है.

रोपवे चलाने वाले पर आतंकवादियों से मिले होने का शक

पहलगाम आतंकवादी हमले का जो ताजा वीडियो सामने आया है, उसमें रोपवे चलाने वाले पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं. उसपर आतंकवादियों के साथ मिले होने का आरोप लग रहा है. सोशल मीडिया में लोग दावा कर रहे हैं कि रोपवे चलाने वाला शख्स आतंकवादियों की गोलीबारी सुनकर भी पर्यटक को रोपवे में जाने से नहीं रोकता है. जब लोगों को गोली लगती है, तो वो इस्लामिक नारे लगाता दिख रहा है. जिसे आधार बनाकर लोग उसपर आतंकवादियों से मिले होने का आरोप लगा रहे हैं.  

पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोगों की हुई थी मौत

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को हमला कर दिया था. जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी. जिसमें अधिकतर पर्यटक थे. हमले में बाल-बाल बचे पर्यटकों ने दावा किया है कि आतंकवादियों ने पर्यटकों से धर्म पूछ-पूछकर गोलियों से मारा.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola