Pahalgam Terror Attack : 15 दिन पहले खोली दुकान, हमले के दिन हो गया गायब, NIA के रडार पर दुकानदार
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 04 May 2025 1:08 PM
Pahalgam Attack Updates
Pahalgam Terror Attack : एनआईए ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की जांच के तहत लगभग 100 स्थानीय लोगों से पूछताछ की है. इस हमले में 26 लोग मारे गए थे. पिछले महीने, एनआईए ने एक प्राथमिकी दर्ज की थी. इसके बाद से हमले की जांच जारी है.
Pahalgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक स्थानीय व्यक्ति ने पर्यटकों पर आतंकवादी हमले से लगभग 15 दिन पहले अपनी दुकान खोली थी. हमले वाले दिन उसने अपनी दुकान नहीं खोली उससे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) सहित कई केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. इंडियन एक्सप्रेस ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की है. 22 अप्रैल को हुए हमले की जांच कर रही एनआईए ने अपनी जांच के तहत करीब 100 स्थानीय लोगों से पूछताछ की है. पूछताछ के दौरान ही केंद्रीय एजेंसी को उस व्यक्ति के बारे में पता चला जिसने घटना वाले दिन अपनी दुकान नहीं खोली थी.
जांच एजेंसी कर रही है पूछताछ
एक सूत्र ने बताया, “अब केंद्रीय एजेंसियों और एनआईए के अधिकारी उस व्यक्ति से पूछताछ कर रहे हैं और कुछ सुराग हासिल करने के लिए उसके इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड की भी जांच कर रहे हैं.” केंद्रीय एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि एनआईए की टीम ने उन सभी स्थानीय लोगों की सूची तैयार की है जो उस समय घटनास्थल पर मौजूद थे. जांच एजेंसी अब उनसे पूछताछ कर रही है. सूत्र ने कहा, “चूंकि मामला एनआईए के पास है, इसलिए हम उन्हें मदद मुहैया करा रहे हैं और सभी स्थानीय लोगों को उनके पास भेज रहे हैं.”
अब तक 100 स्थानीय लोगों से पूछताछ
सूत्र ने कहा, “उन्होंने अब तक 100 स्थानीय लोगों से पूछताछ की है, जिनमें टट्टू संचालक, दुकानदार, फोटोग्राफर और साहसिक खेल गतिविधियों में कार्यरत लोग शामिल हैं. उनमें से कुछ ने जांचकर्ताओं को बताया है कि उन्हें उनके बोलने के स्टाइल के आधार पर या हमलावरों द्वारा उनके धर्म का पता लगाने के बाद बख्शा गया था.”
यह भी पढ़ें : CRPF : मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद की पाकिस्तानी महिला से शादी, बर्खास्त जवान का आया रिएक्शन
जिपलाइन ऑपरेटर से पूछताछ
इस सप्ताह की शुरुआत में, एनआईए ने एक पर्यटक द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में “अल्लाहु अकबर” कहते हुए देखे गए जिपलाइन ऑपरेटर से पूछताछ की. हालांकि उसे क्लीन चिट दे दी गई. “पूछताछ के बाद पता चला कि जब वह “अल्लाहु अकबर” का नारा लगा रहा था तो वह डर गया और तुरंत मौके से चला गया. घर पहुंचने के बाद भी उसने पुलिस सहित किसी को भी इसकी सूचना नहीं दी. उसने शाम को अपने दोस्त को फोन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










