Pahalgam Terror Attack: आतंकियों की जानकारी देने पर मिलेगा बड़ा इनाम, पुलिस ने किया ऐलान, गुप्त रखा जाएगा नाम
Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Apr 2025 10:34 PM
Pahalgam Terror Attack
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकियों का सुराग देने वाले को 20 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है. पुलिस ने कहा है कि जो भी आतंकियों की जानकारी देंगे उन्हें 20 लाख का इनाम मिलेगा. साथ ही उनकी पहचान भी गुप्त रखी जाएगी. पुलिस ने तीनों आतंकियों का स्केच भी जारी किया है.
Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बल हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों की तलाश कर रही है. सुरक्षा बल लगातार बीहड़ों से लेकर अन्य जगहों पर आतंकियों की तलाश में जुटे हैं. आतंकियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले की पुलिस ने पहलगाम हमले से जुड़े आतंकियों की सूचना देने वालों के लिए बड़े इनाम का ऐलान किया है. पुलिस ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों की सूचना देने पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है.
20 लाख रुपये के इनाम का ऐलान
अनंतनाग पुलिस ने आतंकियों का पोस्टर भी जारी किया है. पुलिस ने कहा है कि जो भी आतंकियों का सुराग देगा उसे 20 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. पुलिस ने यह भी ऐलान किया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी. पहलगाम पुलिस ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों की नृशंस हत्या में शामिल आतंकवादियों को मार गिराने में सहायक सूचना देने पर 20 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की.
आतंकियों का स्केच जारी
अनंतनाग पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में कहा “इस कायरतापूर्ण कृत्य में संलिप्त आतंकवादियों को मार गिराने में सहायक सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा.” इससे पहले दिन में, सुरक्षा एजेंसियों ने इस आतंकी हमले में शामिल होने के संदेह में बुधवार को तीन लोगों के स्केच जारी किया. दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कहे जाने वाले पर्यटक स्थल पर मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला कर दिया था. हमले में 26 लोग मारे गए. मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे.
पुंछ में आतंकी घटनाओं में शामिल रहे हैं तीनों आतंकी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों पाकिस्तानी संदिग्ध आतंकियों के नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा हैं. पुलिस ने बताया कि तीनों आतंकवादियों के कोड नाम भी थे. मूसा, यूनुस और आसिफ और ये तीनों पुंछ में आतंकी घटनाओं में शामिल थे. उन्होंने बताया कि हमले में जीवित बचे लोगों की मदद से रेखाचित्र तैयार किए गए हैं. (भाषा इनपुट के साथ)
Also Read: पहलगाम हमले के बाद भारत का बड़ा एक्शन, अटारी-बाघा बॉर्डर बंद, सिंधु जल समझौते पर रोक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










