Operation Sindoor : बहुत कम समय में पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया, बोले राजनाथ सिंह
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 30 May 2025 12:50 PM
Rajnath Singh on Operation Sindoor
Operation Sindoor : वायुसेना ने जब पाकिस्तान की धरती पर आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया, उस वक्त अरब सागर में तैनात नौसेना ने पाकिस्तानी नौसेना को उसके अपने तटों तक ही सीमित कर दिया. जानें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Operation Sindoor : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईएनएस विक्रांत पर नौसैन्य योद्धाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमने बहुत कम समय में पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों और उसके इरादों को ध्वस्त कर दिया. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर उन्होंने कहा कि हमारा हमला इतना शक्तिशाली था कि पाकिस्तान पूरी दुनिया से भारत को रोकने की गुहार लगाने लगा. जिस गति, गहराई और स्पष्टता के साथ हमारे सशस्त्र बलों ने काम किया, वह सराहनीय है.
गोवा के तट पर विमानवाहक पोत ‘आईएनएस विक्रांत’ पर नौसेना के योद्धाओं के साथ बातचीत में राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने न सिर्फ आतंकवादियों को बल्कि उनके संरक्षकों को भी स्पष्ट संदेश दिया है. इस पूरे एकीकृत अभियान में भारतीय नौसेना की भूमिका गौरवशाली रही है. जब वायुसेना ने पाकिस्तान की धरती पर आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया, तब अरब सागर में तैनात नौसेना ने पाकिस्तानी नौसेना को उसके अपने तटों तक ही सीमित कर दिया. पाकिस्तान के हित में यही होगा कि वह अपनी धरती से जारी आतंकवाद को खुद ही खत्म कर दे.
यह भी पढ़ें : PM Modi Bihar Visit: ऑपरेशन सिंदूर तरकश की एक तीर, पीएम मोदी बोले- ‘वचन पूरा करके आया हूं…’
आतंकवाद का खेल खत्म : रक्षा मंत्री राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं थी बल्कि यह आतंकवाद के विरुद्ध भारत का सीधा हमला था. आतंक के खिलाफ हर वह तरीका इस्तेमाल करेंगे जो पाकिस्तान सोच सकता है, उन तरीकों को इस्तेमाल करने से भी नहीं हिचकिचाएंगे जिनके बारे में पाकिस्तान सोच भी नहीं सकता. पाकिस्तान को यह साफ तौर पर समझ लेना चाहिए कि आजादी के बाद से वह आतंकवाद का जो खतरनाक खेल खेल रहा है, वह अब खत्म हो चुका है.
उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान की धरती से भारत विरोधी गतिविधियां खुलेआम जारी हैं. भारत सीमा और समुद्र के इस पार तथा उस पार आतंकवादियों के खिलाफ किसी भी तरह का अभियान चलाने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










