Operation Sindoor: ‘जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है’ से शुरू हुई तीनों सेनाओं की ब्रीफिंग

Operation Sindoor
Operation Sindoor: ‘जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है- राष्ट्रकवि रामधीर सिंह दिनकर की ये पंक्ति वर्तमान भारत-पाकिस्तान तनाव पर सटीक बैठती है. यही वजह है कि भारतीय सेना की ब्रीफिंग इस पंक्ति से शुरू हुई.
Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनावपूर्ण हालातों के बीच भारतीय सेना की ब्रीफिंग आज एक दमदार संदेश के साथ शुरू हुई. राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की प्रसिद्ध पंक्ति – “जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है” – से शुरू हुई इस ब्रीफिंग ने न केवल काव्यात्मक चेतावनी दी, बल्कि यह पाकिस्तान की हालिया हरकतों पर सीधा हमला था.
पाकिस्तान ने चुनी आतंक की राह, भारत ने दिया सटीक जवाब
भारतीय वायुसेना के एयर मार्शल ए.के. भारती ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पाकिस्तान की कार्रवाई को ‘शर्मनाक’ बताया. उन्होंने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तानी सेना ने हस्तक्षेप किया, और वह भी आतंकवादियों के लिए. इसी कारण हमें जवाब देना पड़ा.”
एयर मार्शल भारती ने यह भी बताया कि पाकिस्तान ने ड्रोन और यूएवी (Unmanned Aerial Vehicles) के जरिए कई हमलों की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने उसे विफल कर दिया. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान द्वारा भेजी गई कई लहरों में ड्रोन और यूसीएवी (Unmanned Combat Aerial Vehicles) को भारत की स्वदेशी सॉफ्ट और हार्ड किल काउंटर-यूएएस सिस्टम और हमारी एयर डिफेंस फोर्स ने पूरी तरह नाकाम कर दिया.”
#WATCH | Delhi: While DGMOs briefing, Indian military shows the debris of Pakistani Mirage pic.twitter.com/VQXL5bG8pZ
— ANI (@ANI) May 12, 2025
Also Read: ‘पाकिस्तान ने आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को अपना बना लिया’, प्रेस ब्रीफिंग में दी गई जानकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




