Somnath Temple 1000 Years: पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, ड्रोन शो में हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन
Somnath Temple 1000 Years: पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, ड्रोन शो में हुए शामिल

Somnath Temple 1000 Years: पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 8 से 11 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है, जो आस्था और भारत के इतिहास के 1000 साल पूरे होने का प्रतीक है.

विज्ञापन

Somnath Temple 1000 Years: सोमनाथ पहुंचने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और लिखा, सोमनाथ में आकर धन्य महसूस कर रहा हूं, जो हमारी सभ्यतागत हिम्मत का गौरवशाली प्रतीक है. यह दौरा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दौरान हुआ है, जब पूरा देश 1026 में सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले हमले के हज़ार साल पूरे होने पर एक साथ आया है. लोगों का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए आभारी हूं.

पीएम मोदी ने ड्रोन शो में हुए शामिल

पीएम नरेंद्र मोदी, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मौके पर आयोजित ड्रोन शो में शामिल हुए.

ॐकार मंत्र के जाप में पीएम मोदी ने लिया हिस्सा

मोदी ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत सोमनाथ मंदिर में ॐकार मंत्र के जाप में भाग लिया. 72 घंटे तक चलने वाले ओम मंत्रोच्चार के बीच सोमनाथ मंदिर के ऊपर रात का आसमान आतिशबाजी से जगमगा उठा.

पीएम मोदी रविवार को शौर्य यात्रा में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सुबह लगभग 9:45 बजे शौर्य यात्रा में भाग लेंगे, जो सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित एक औपचारिक जुलूस है. शौर्य यात्रा में 108 घोड़ों का प्रतीकात्मक जुलूस निकाला जाएगा, जो वीरता और बलिदान का प्रतीक होगा. इस कार्यक्रम को लेकर DIG राजेंदर सिंह ने कहा, 11 जनवरी को एक शौर्य यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें गुजरात पुलिस के 108 घोड़े हिस्सा लेंगे. यह गुजरात पुलिस के लिए गर्व की बात है, खासकर जब प्रधानमंत्री खुद इस मौके पर मौजूद रहेंगे. पीएम मोदी सुबह करीब 10:15 बजे सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और फिर सुबह 11 बजे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे.

महमूद गजनी ने 1026 ईस्वी में सोमनाथ मंदिर पर किया था हमला

महमूद गजनी ने 1026 ईस्वी में सोमनाथ मंदिर पर हमला किया था, जिसके 1000 वर्ष पूरे होने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है. सदियों से नष्ट करने के कई बार प्रयास किए जाने के बावजूद सोमनाथ मंदिर आज आस्था और राष्ट्रीय गौरव के एक शक्तिशाली प्रतीक के रूप में खड़ा है, यह सब मंदिर की प्राचीन महिमा को बहाल करने के सामूहिक संकल्प और प्रयासों के कारण संभव हुआ है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola