देश के छह राज्यों में मॉक ड्रिल का आयोजन, भारत में बजा सायरन तो कांप गया पाकिस्तान
Published by : Pritish Sahay Updated At : 31 May 2025 7:49 PM
Operation Shield
Operation Shield: ऑपरेशन शील्ड के तहत भारत के छह राज्यों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. मॉक ड्रिल के दौरान आम लोगों को जागरूक किया गया. कुछ जगहों पर मॉक ड्रिल के दौरान ब्लैक आउट भी किया गया.
Operation Shield: पाकिस्तान की सीमा से सटे भारत के राज्यों में मॉक ड्रिल किया गया. दुश्मन देश के हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस अभ्यास में पंजाब, राजस्थान, गुजरात, जम्मू कश्मीर, हरियाणा और चंडीगढ़ को शामिल किया गया. मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बचते हुए खुद को कैसे सेफ रखना है इसकी तैयारी की गई. पाकिस्तान की सीमा से सटे इलाकों में मॉक ड्रिल के दौरान ब्लैकआउट भी किया जा रहा है.
बचाव के लिए रिहर्सल
ऑपरेशन शील्ड के तहत पहले यह ड्रिल गुरुवार को होनी थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों के कारण इसे दो दिन के लिए स्थगित कर दिया गया. केंद्र सरकार ने इसके बाद शनिवार (31 मई) को नई तारीख पर मॉक ड्रिल किया. पाकिस्तान के साथ सीजफायर के बाद पहली बार मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है.
अमृतसर में बताया गया बचाव का तरीका
पंजाब के अमृतसर में शनिवार को ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस दौरान आम लोगों को धमाकों के दौरान कैसे सेफ साइड की तरफ जाना है इसकी जानकारी दी गई. घायलों को कैसे प्रारंभिक इलाज देना है इसके भी बारे में बताया गया. मॉक ड्रिल के दौरान वायुसेना, चिकित्सा, स्थानीय निकाय, गृह रक्षा, ऊर्जा, पुलिस विभाग तथा जिला प्रशासन की भूमिका के बारे में भी बताया गया.
मॉक का मकसद नागरिकों को जागरूक करना- डीआईजी- बीएसएफ
राजस्थान के जैसलमेर में भी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. बीएसएफ के डीआईजी योगेंद्र सिंह राठौर ने कहा देशभर के सीमावर्ती राज्यों में जो मॉक ड्रिल हो रही है, उसका उद्देश्य हमारे नागरिकों को जागरूक करना है कि अगर कभी ऐसी स्थिति बनती है तो किस प्रकार से रेस्क्यू करना है, हमारी सिविल डिफेंस की कहां जरूरत है. उन्होंने कहा कि सिविल प्रशासन की क्या भूमिका है. इसका मिलाजुला रूप है मॉक ड्रिल. उन्होंने कहा कि जहां तक सीमाओं की बात है तो हम सीमाओं पर तैनात हैं. जहां भी सिविल डिफेंस की जरूरत होगी उसके लिए भी हम तैयार हैं.
श्रीनगर में मॉक ड्रिल
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में डीसी ऑफिस में ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. वहीं जम्मू-कश्मीर के अखनूर के एसडीएम मुख्तार अहमद ने बताया कि हमने हाल ही में यहां सीमा पर गोलाबारी देखी है.ऐसे में हम इसके बारे में जागरूकता बढ़ा रहे हैं. अगर ऐसी कोई घटना होती है तो लोगों को तैयार रहना चाहिए, हम इसकी जानकारी दे रहे हैं. वहीं भारत में मॉक ड्रिल को लेकर पाकिस्तान का बुरा हाल है. पूरे पाकिस्तान में तनाव है.
अजमेर में मॉक ड्रिल
राजस्थान के अजमेर में ऑपरेशन शिल्ड के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस दौरान सायरन बजने लगे. जिसके बाद एयर स्ट्राइक की सूचना दी गई. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने घायलों को एक चिकित्सा केंद्र पर भर्ती कराने का अभ्यास किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










