Odisha Cold Wave: ओडिशा में अगले 7 दिन शीतलहर का कहर, आईएमडी अलर्ट जारी
ठंड से बचने के लिए आग के चारों ओर बैठे लोग, फोटो पीटीआई
Odisha Cold Wave: भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार ओडिशा के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं. कम से कम 12 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया. आईएमडी के अनुसार अगले 7 दिनों तक शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है.
Odisha Cold Wave: कंधमाल जिले का जी उदयगिरि राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद दारिंगबाड़ी और फुलबनी कस्बों में न्यूनतम तापमान 6-6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. आईएमडी ने चेतावनी दी है कि आने वाले एक सप्ताह तक ओडिशा के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है, क्योंकि रात के तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
सेमिलिगुड़ा में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग ने बताया कि कोरापुट जिले के सेमिलिगुड़ा में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कोरापुट कस्बे में पारा सात डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. वहीं राउरकेला शहर में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
झारसुगुड़ा का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग ने बताया कि चिपलीमा में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि झारसुगुड़ा में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कालाहांडी जिले के भवानीपटना में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा. अंगुल में पारा 9.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा, जबकि बौध और किरेई में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. नबरंगपुर, बलांगीर, सुंदरगढ़ और क्योंझर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. राज्य की राजधानी भुवनेश्वर का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री और पड़ोसी कटक में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें: Cold Wave Alert: ठंठ से ठिठुरा आधा भारत, मौसम विभाग ने कई राज्यों को किया अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









