ePaper

Cold Wave Alert: ठंठ से ठिठुरा आधा भारत, मौसम विभाग ने कई राज्यों को किया अलर्ट

Updated at : 14 Dec 2025 10:29 AM (IST)
विज्ञापन
Cold Wave Alert

ठंठ से बेहाल आधा भारत

Cold Wave Alert: दिल्ली-NCR में घने कोहरे से विजिबिलिटी कम हुई है, जबकि उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग ने चार राज्यों में शीतलहर और हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन

Cold Wave Alert: रविवार सुबह दिल्ली और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा. हाल ही में ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे के बाद प्रशासन ने एहतियातन स्पीड लिमिट भी कम कर दी है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में भी घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है.

उत्तर भारत में ठंड का कहर

पंजाब और हरियाणा में ठिठुरन लगातार जारी है. दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा. पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री, लुधियाना में 6.4 डिग्री, पटियाला में 6.9 डिग्री, पठानकोट में 6.6 डिग्री और बठिंडा में 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. फरीदकोट में पारा 5.2 डिग्री और गुरदासपुर में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

चार राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक और तेलंगाना में शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार, 14 और 15 दिसंबर को तेलंगाना और अंदरूनी कर्नाटक के कुछ इलाकों में कोल्ड वेव की स्थिति बन सकती है. वहीं 14 दिसंबर को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी शीतलहर चलने की संभावना है. उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक में बेहद ठंडे हालात रहने की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने, घरों को गर्म रखने और गर्म पानी पीने की सलाह दी है. किसानों को फसलों और पशुओं को पाले से बचाने के लिए भी सतर्क रहने को कहा गया है.

हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हो रहे एक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते हिमाचल प्रदेश के चंबा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के ऊंचे इलाकों में सप्ताहांत में हल्की बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा लाहौल और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 17, 18 और 19 दिसंबर को भी बहुत हल्की बर्फबारी के आसार हैं. राज्य के अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola