Delhi Air Pollution: दिल्ली में सांस लेना मुश्किल, AQI 497 तक पहुंचा; आंखों में जलन और दम घुटने की शिकायत

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 14 Dec 2025 4:18 PM

विज्ञापन

धुंध की परत के कारण कम विजिबिलिटी के बीच यमुना नदी, फोटो PTI

Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया. वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 497 तक पहुंच गया है. वायु प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है. दम घुटने और आंखों में जलन की शिकायत लोग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्तर पर पहुंच चुका है. जिसके बाद दिल्ली-एनसीआर में GRAP-IV लागू कर दिया गया है. इसके बावजूद औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 461 रहा. जो गंभीर श्रेणी में आता है. बवाना में सबसे अधिक 497, नरेला में 492, ओखला फेज 2 में 474 दर्ज किया गया. अशोक विहार में 493, आईटीओ 483, डीटीयू 495 और नेहरू नगर में AQI 479 दर्ज किया गया.

क्या कहना है स्थानीयों का?

वायु प्रदूषण पर जलगांव के सुरेश का कहना है, अच्छी हवा की क्वालिटी और साफ माहौल हेल्दी जिंदगी के लिए बहुत जरूरी हैं. हेल्दी जिंदगी के लिए AQI 100-120 के आसपास होना चाहिए, लेकिन दिल्ली में यह ज्यादातर 300 से ज्यादा रहता है. इसकी वजह से बुजुर्गों और छोटे बच्चों को बहुत दिक्कतें होती हैं.

GRAP-IV पर पर्यावरणविद् ने क्या कहा?

दिल्ली में लागू किए गए GRAP-IV पर पर्यावरणविद् भवरीन कंधारी ने कहा, जैसा कि हम जानते हैं, GRAP एक रिएक्टिव उपाय है. भयानक आंकड़े देखने के बाद GRAP-IV लागू किया गया है. पिछले कुछ सालों में जो किया गया है, पॉलिसी बनाने वालों ने जो फैसले लिए हैं, यह उसी का नतीजा है जो हम देख रहे हैं; यह रातों-रात की स्थिति नहीं है. कुछ दिनों बाद, जब AQI के आंकड़े कम होंगे, तो GRAP हटा दिया जाएगा. यह समाधान नहीं है.

सभी स्कूलों को हाईब्रिड मोड पर कराने का निर्देश

बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए, दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने शनिवार को सभी स्कूलों को नौवीं और 11वीं की पढ़ाई ‘हाईब्रिड मोड’ पर कराने का निर्देश दिया.

घने कोहरे की वजह से वाहनों की गति सीमा घटा दी गई

गौतमबुद्ध नगर के पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ प्रवीण रंजन ने बताया कि कोहरे की संभावना के कारण जिले में विभिन्न राजमार्गों पर वाहनों की गति सीमा घटा दी गई है, और यह व्यवस्था सोमवार से लागू होगी. उन्होंने कहा, 15 दिसंबर रात 12 बजे से यमुना एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों की गति सीमा 100 किलोमीटर से घटाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है, जबकि भारी वाहनों के लिए यह 60 किलोमीटर प्रति घंटा की गई है. यह आदेश 15 फरवरी तक लागू रहेगा. उन्होंने बताया कि नोएडा एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों के लिए गति सीमा 75 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 50 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है. इसी तरह, एलिवेटेड मार्ग पर हल्के वाहनों की गति सीमा 50 और भारी वाहनों की 40 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: कैमूर की पहाड़ी तक जायेगा सोन नदी का पानी, 200 करोड़ खर्च कर बुझाई जायेगी 10 हजार लोगों की प्यास

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola