Terrorism: 31 शहरों में NIA की रेड, अरबी सिखाने की आड़ में बना रहे कट्टर
Terrorism, ANI Raid: केन्द्रीय जांच एजेंसी एनआईए तमिलनाडु और तेलंगाना के 31 ठिकानों पर छेपामारी की है. दरअसल, इस जगहों पर आम लोगों को आतंकी बनने की ट्रेनिंग दी जान रही थी. इन जगहों पर अरबी सिखाने की आड़ में कट्टरपंथ को बढ़ावा दिया जा रहा था. वहीं, रेड में ANI को कई गैरकानूनी सामान मिले हैं.
Terrorism, ANI Raid: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) तमिलनाडु और तेलंगाना के 31 जगहों पर छापेमारी की है. एनआईए ने प्रतिबंधित आतंकवादी समूह आईएसआईएस (ISIS) के भर्ती अभियान को विफल करने के लिए आज यानी शनिवार को दोनों राज्यों (तमिलनाडु और तेलंगाना) में 31 स्थानों पर रेड कर रही है. छापेमारे के दौरान एनआईए को कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं. वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, छापेमारी में यह बात सामने आई है कि आईएसआईएस भारत में सीधे-साधे लोगों को कट्टरपंथ की ओर ले जाने की कोशिश में लगा है. आतंकवाद रोधी एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि तलाशी के दौरान कई डिजिटल उपकरण, दस्तावेज, स्थानीय और अरबी भाषाओं में आपत्तिजनक किताबें और 60 लाख रुपये के साथ-साथ 18200 अमेरिकी डॉलर नकद जब्त किए गए.
सबूतों को खंगाल रही है पुलिस
रेड में जब्त सामानों की एनआईए के अधिकारी गहन जांच कर रहे हैं. एक अधिकारी ने कहा कि एजेंसी जब्त किए गए मोबाइल फोन, लैपटॉप और हार्ड डिस्क को खंगाल रही है. बता दें, एनआईए की कई टीमों ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में 22 जगहों, चेन्नई में तीन और तेन्काशी जिले में एक जगह पर छापेमारी की है. वहीं, तेलंगाना के हैदराबाद में पांच स्थानों पर एएसआई की टीम छापेमारी की है. इसी कड़ी में अधिकारियों का कहना है कि एनआईए चेन्नई में भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज एक मामले को लेकर रेड कर रही है.
अरबी सिखाने की आड़ में बना रहे हैं कट्टर
राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि क्षेत्रीय स्टडी सेंटर के जरिये अरबी भाषा की कक्षाएं आयोजित करने की आड़ में कट्टरपंथ को बढ़ावा दिया जा रहा था. इस तरह की कट्टरपंथी गतिविधियों को सोशल मीडिया मंच व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसी ऑनलाइन पोर्टल के जरिये देश के अन्य हिस्सों में प्रसारित किया जा रहा था.जांच एजेंसी ने बताया कि कट्टरपंथी बनाने और आतंकवादी संगठन में भर्ती करने की साजिश रची जा रही थी, ताकी यहां से मोटिवेट होने के बाद ये लोग आतंकवादी और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल पाए सकें. ऐसा ही एक आतंकी हमला 23 अक्टूबर, 2022 के कोयंबटूर कार बम विस्फोट मामले से संबंधित है.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










