PFI पर एनआईए की बड़ी कार्रवाई, 20 सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट दायर

Updated:
विज्ञापन
PFI पर एनआईए की बड़ी कार्रवाई, 20 सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट दायर

एनआईए ने बताया, चार्जशीट किये गये 20 पीएफआई सदस्यों में से छह फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी की सूचना के लिए इनाम घोषित किए गए हैं.

विज्ञापन

बीजेपी नेता प्रवीण नेतरू की हत्या मामले में एनआईए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीएफआई के 20 सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट दायर की. मालूम हो प्रवीण नेतरू की पिछले साल 26 जुलाई को हत्या कर दी गयी थी. एनआईए ने बताया, चार्जशीट किये गये 20 पीएफआई सदस्यों में से छह फरार हैं.

पीएफआई के 6 सदस्य फरार

एनआईए ने बताया, चार्जशीट किये गये 20 पीएफआई सदस्यों में से छह फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी की सूचना के लिए इनाम घोषित किए गए हैं.

इनके खिलाफ दायर की गयी चार्जशीट

एनआईए पीएफआई के जिन 20 सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है, उसमें महद शियाब, ए बशीर, रियाज, एम पैचार, मसूद केए, कोडाजे मोहम्मद शेरिफ, अबुबकर सिद्दीक, नौफल एम, इस्माइल के, के इकबाल, शहीद एम, महद शफीक जी, उमर फारूक एम आर, अब्दुल कबीर सीए, मुहम्मद आई शा, सैनुल आबिद वाई, शेख हुसैन, जकीर ए, एन अब्दुल हारिस, थुफैल एमएच शामिल हैं. चार्जशीट किए गए अभियुक्तों में मुस्तफा पाइचर, मसूद केए, कोडाजे मोहम्मद शेरिफ, अबुबकर सिद्दीक, उमर फारूक एमआर और थुफैल एमएच फिलहाल फरार हैं.

Also Read: PFI Banned: एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, पीएफआई पर बैन का नहीं किया जा सकता समर्थन

हत्याओं को अंजाम देने के लिए किलर स्क्वॉड का किया गया था गठन

एनआईए ने बताया, जांच से पता चला कि पीएफआई ने आतंक, सांप्रदायिक घृणा और समाज में अशांति पैदा करने के अपने एजेंडे के तहत और 2047 तक इस्लामिक शासन स्थापित करने के लिए टीम गठित किया था. इसके लिए हत्याओं को अंजाम देने के लिए ‘सर्विस टीम’ या ‘किलर स्क्वॉड’ का गठन भी किया गया था.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola