Nepal Crisis : नेपाल में स्थिरता भारत के लिए है बहुत जरूरी, पीएम मोदी चिंतित
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 10 Sep 2025 6:35 AM
नेपाल में हिंसक प्रदर्शन पर पीएम मोदी का रिएक्शन (Photo: PTI)
Nepal Crisis : नेपाल में हिंसा का दौर जारी है. मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल के घर में आग लगा दी, जिसमें उनकी पत्नी राजलक्ष्मी चित्रकार गंभीर रूप से झुलस गईं. बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई. हालात बिगड़ने पर प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया. पीएम मोदी ने पूरे हालात पर चिंता जताई है.
Nepal Crisis : नेपाल में एक बार फिर राजनीतिक संकट गहराता नजर आ रहा है. मंगलवार को हालात और बिगड़ गए जब छात्रों के नेतृत्व में चल रहा Gen Z आंदोलन और ज्यादा हिंसक हो गया. काठमांडू समेत कई शहरों में संसद भवन, नेताओं के घर और सरकारी इमारतों में आग लगा दी गई. बढ़ती हिंसा और अशांति के बीच हालात नियंत्रण से बाहर हो गए, जिसके चलते प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया. मामले पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है.
आज हिमाचल प्रदेश और पंजाब के दौरे से लौटने के बाद Cabinet Committee on Security की बैठक में नेपाल के घटनाक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। नेपाल में हुई हिंसा हृदयविदारक है। यह जानकर बहुत पीड़ा हुई कि इसमें अनेक युवाओं की जान गई है। नेपाल की स्थिरता, शांति और समृद्धि हमारे लिए…
— Narendra Modi (@narendramodi) September 9, 2025
भारत ने नेपाल की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक मैसेज जारी कर नेपाल की जनता से शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि नेपाल की घटनाएं बेहद दुखद हैं, खासकर क्योंकि कई युवाओं की हिंसा के दौरान मौत हो चुकी है. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि नेपाल में स्थिरता भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और उम्मीद जताई कि हालात जल्द सामान्य हो जाएंगे.
यह भी पढ़ें : Nepal Violence Video: नेपाल में हिंसा की लपटें, 5 वीडियो में देखें Gen Z का खौफनाक प्रदर्शन
नेपाल की स्थिति को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा?
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, “हिमाचल प्रदेश और पंजाब से लौटने के बाद सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में नेपाल के घटनाक्रम पर चर्चा की गई. नेपाल में जारी हिंसा हृदयविदारक है. मुझे इस बात का दुःख है कि कई युवाओं ने हिंसा में अपनी जान गंवाई है. नेपाल की स्थिरता, शांति और समृद्धि हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है.” आगे उन्होंने लिखा कि मैं नेपाल के सभी भाइयों और बहनों से विनम्रतापूर्वक शांति का समर्थन करने की अपील करता हूं.
पूर्व राजनयिकों ने हिंसा पर चिंता जताई
नेपाल में सरकार विरोधी प्रदर्शनों से अराजकता बढ़ने के बाद भारत के कई पूर्व राजनयिकों ने मंगलवार को कहा कि भारत को इस स्थिति पर बहुत बारीकी से नजर रखनी चाहिए. कुछ राजनयिकों ने जोर देकर कहा कि भारत के पड़ोस में “वास्तव में उथल-पुथल” मची हुई है, जो चिंता का विषय है. उन्होंने सुझाव दिया कि नेपाल की स्थिरता भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए हालात पर करीबी नजर रखना जरूरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










