National Unity Day : सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पीएम मोदी ने दिलाई ये शपथ, देखें वीडियो
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 31 Oct 2025 9:17 AM
पीएम नरेंद्र मोदी (Photo: PTI)
National Unity Day : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की. इसके बाद प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लिया. इस मौके पर उन्होंने देश की एकता और अखंडता के प्रति सरदार पटेल के योगदान को नमन किया.
National Unity Day : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर गुजरात के एकता नगर स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर पुष्पांजलि अर्पित की. 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है. मोदी ने पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लिया. यहां उन्होंने लोगों को शपथ दिलाई. इसका वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है.
VIDEO | Kevadiya, Gujarat: PM Modi (@narendramodi) participates in Rashtriya Ekta Diwas celebrations on the occasion of birth anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 31, 2025
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/86GkjCJCyd
श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पास के स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों को “एकता की शपथ” दिलाई. इस साल राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पुलिस और अर्धसैनिक बलों द्वारा परेड का आयोजन किया गया. परेड में बीएसएफ, सीआरपीएफ जैसे अर्धसैनिक बलों और देश के विभिन्न राज्य पुलिस बलों की टुकड़ियां शामिल हुईं. इस बार का आयोजन खास रहा क्योंकि राष्ट्रीय एकता दिवस परेड को गणतंत्र दिवस परेड की तर्ज पर आयोजित किया गया, जिससे समारोह में देशभक्ति और एकता की भावना और भी प्रबल नजर आई.
पटेल के परिवार से मिले प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल के परिवार से मिले. सरदार पटेल के पौत्र गौतम पटेल अपने परिवार के साथ देश के पहले गृह मंत्री की 150वीं जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित भव्य समारोह में शामिल हुए और प्रधानमंत्री के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम देखा. मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “केवडिया में सरदार पटेल के परिवार से मिलना और उनके राष्ट्र निर्माण में महान योगदान को याद करना मेरे लिए बेहद सुखद अनुभव रहा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










