Live Updates

Breaking News: डूबने वाली है बीआरएस की नाव, तेलंगाना में गरजे पीएम मोदी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 27 Nov 2023 4:30 PM

विज्ञापन

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

बीआरएस पर पीएम मोदी ने किया जोरदार हमला

तेलंगाना के महबूबाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने केसीआर पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि BRS की नाव डूबने वाली है और बीआरएस को भी ये एहसास हो चुका है कि 3 दिसंबर को उसका टिकट कट जाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि ये देखकर KCR के परिवार में भी बिखराव शुरू हो चुका है. अपनी हार सामने देख केसीआर पूरी ताकत लगा रहे हैं कि जनता का आक्रोश थोड़ा ठंडा हो जाए. वहीं दूसरी तरफ KCR के रिश्तेदार अब BRS को ही कोस रहे हैं.

KCR ने तेलंगाना पर अंधविश्वास का ठप्पा लगा दिया, बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महबूबाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि तेलंगाना की पहचान संस्कृति और टेक्नोलॉजी से है लेकिन KCR ने इस प्रदेश पर अंधविश्वास का ठप्पा लगा दिया. जनता के पैसों से बनाया सचिवालय, उन्होंने(KCR) अंधविश्वास के चलते बर्बाद कर दिया. आखिर फार्महाउस मुख्यमंत्री की तेलंगाना को क्या आवश्यकता है?

राउरकेला-पुरी वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, कोई हताहत नहीं

ओडिशा में राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया जिसमें किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. पूर्वी तट रेलवे ने सोमवार को एक बयान में बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर रविवार रात ढेंकनाल-अंगुल रेल खंड में मेरामंडली और बुधपंक स्टेशनों के बीच पथराव हुआ जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. के सी मैमन का निधन

प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. के. सी. मैमन का रविवार को केरल के कोट्टायम में निधन हो गया. वह 93 वर्ष के थे. मैमन के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं.

तेलंगाना में मुकाबला BRS और कांग्रेस के बीच, बोले सचिन पायलट

तेलंगाना विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, कांग्रेस पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी. भाजपा यहां रेस में नहीं है. सत्तारूढ़ पार्टी से लोग थक चुके हैं और बदलाव चाहते हैं… उनमें(भाजपा) कोई दम नहीं है. मुकाबला BRS और कांग्रेस पार्टी में है.

हटा दिया गया है ऑगर मशीन का सारा मलबा, बोले माइक्रो टनलिंग विशेषज्ञ क्रिस कूपर

उत्तरकाशी(उत्तराखंड) सुरंग में हुए हादसे के बाद राहत बचाव जारी है. माइक्रो टनलिंग विशेषज्ञ क्रिस कूपर ने कहा, ऑगर मशीन का सारा मलबा हटा दिया गया है… मैन्युअल ड्रिलिंग संभवत: 3 घंटे बाद शुरू होगी… हमें 9 मीटर हाथ से सुरंग बनाने का काम करना है. यह काम जमीन के व्यवहार पर निर्भर करता है. जल्दी भी हो सकता है और थोड़ा लंबा भी हो सकता है…हमें विश्वास है कि हम इससे सफलता पूर्वक पूरा कर लेंगे.

4 दिसंबर से 22 दिसंबर तक चलेगा संसद का शीतकालीन सत्र

संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से 22 दिसंबर तक चलेगा. विपक्ष कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेर सकता है.

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों का उत्पात, निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के दर्जनों वाहन फूंके

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है. उन्होंने निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के दर्जनों वाहन फूंक दिये हैं.

श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में 140 करोड़ भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की, बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में 140 करोड़ भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य, कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना की.

जापान पहुंचे गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने की बुलेट ट्रेन की यात्रा

जापान की आधिकारिक यात्रा पर गए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने टोक्यो से कोबे शहर तक बुलेट ट्रेन की यात्रा की.

एनकाउंटर के बाद खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप डाला के 2 शूटर गिरफ्तार

दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एनकाउंटर के बाद खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप डाला के 2 शूटरों को गिरफ्तार किया गया है.

हमास ने 13 और बंधकों को किया रिहा

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि आज, 13 और बंधकों (एक अमेरिकी सहित) को अमेरिकी कूटनीति के माध्यम से किए गए समझौते के तहत हमास द्वारा रिहा कर दिया गया. हम इस बात पर दबाव डालना जारी रखेंगे कि अन्य अमेरिकियों को रिहा किया जाए.

Breaking News: डूबने वाली है बीआरएस की नाव, तेलंगाना में गरजे पीएम मोदी

पीएम मोदी आज भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरुमाला के विश्व प्रसिद्ध भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में आज पूजा करेंगे. इसको लेकर वहां तैयारियां की जा रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola