Breaking News Live: शीर्ष न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए दो नामों की सिफारिश
Breaking News Live
Breaking News Live: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
शीर्ष न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए दो नामों की सिफारिश
सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने शीर्ष न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए हाई कोर्ट के न्यायाधीशों एन कोटिश्वर सिंह और आर महादेवन के नामों की सिफारिश की.
NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई ने मुख्य आरोपी राकेश रंजन को किया गिरफ्तार
NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई ने मुख्य आरोपी राकेश रंजन को गिरफ्तार कर लिया है.
मिहिर शाह कार चलाते समय नशे में था, बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन मामले में पुलिस ने कहा
मुंबई पुलिस ने बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन मामले में कहा कि मिहिर शाह कार चलाते समय नशे में था. मुंबई की अदालत ने आरोपी चालक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
मिहिर शाह कार चलाते समय नशे में था, बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन मामले में पुलिस ने कहा
मुंबई पुलिस ने बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन मामले में कहा कि मिहिर शाह कार चलाते समय नशे में था. मुंबई की अदालत ने आरोपी चालक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रामपुर से पूर्व सांसद जयाप्रदा आचार संहिता उल्लंघन मामले में बरी
अभिनेत्री और उत्तर प्रदेश के रामपुर से पूर्व सांसद जयाप्रदा को आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में गुरुवार को कोर्ट ने बरी कर दिया है.
प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय बजट को लेकर अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जुलाई को पेश होने वाले केंद्रीय बजट से पहले अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक की, इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहीं.
watch | Delhi: Prime Minister Narendra Modi holds a meeting with economists ahead of the Union budget which will be presented on July 23; Union Finance Minister Nirmala Sitharaman also present
(Source: DD News) pic.twitter.com/hlgxNfDJ9P
— ANI (@ANI) July 11, 2024
NEET-UG 2024 मामले में सुनवाई टली
सुप्रीम कोर्ट में NEET-UG 2024 मामले में आज सुनवाई टल गई है. अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट 18 जुलाई को सुनवाई करेगा.
चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने मल्टी-फैसिलिटेशन सेंटर’ का किया उद्घाटन
भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य परिसर, C-IN गेट के पास, यूको बैंक के सामने नव निर्मित ‘मल्टी-फैसिलिटेशन सेंटर’ का उद्घाटन किया.
कर्नाटक के 9 जिलों में लोकायुक्त का छापा
कर्नाटक के 9 जिलों में लोकायुक्त की छापेमारी जारी है. 9 जिलों में मांड्या, कोलार, बेलगावी, मैसूर और हासन शामिल हैं. लोकायुक्त ने 11 मामलों की सिलसिले में कार्रवाई कर रही है.
रूस और ऑस्ट्रिया दौरा समाप्त कर भारत लौटे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया की अपनी दो देशों की यात्रा संपन्न करने के बाद दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर पहुंचे
अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना
अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का एक और जत्था पंथा चौक श्रीनगर बेस कैंप से रवाना हुआ.
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए