Live Updates

Breaking News: बम की सूचना पर दिल्ली जाने वाले विमान ने मुंबई में की आपात लैंडिंग, यात्री गिरफ्तार

Edited byAmitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

बम की सूचना पर दिल्ली जाने वाले विमान ने मुंबई में की आपात लैंडिंग, यात्री गिरफ्तार

दिल्ली जाने वाले अकासा एयर के एक विमान में बम की सूचना मिलने के बाद शनिवार को उसे मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया. अधिकारियों ने बताया कि विमान में बम की सूचना बाद में अफवाह साबित हुई. इस विमान में कम से कम 185 यात्री सवार थे. अधिकारियों के मुताबिक, बम की फर्जी सूचना देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी की पांचवी लिस्ट जारी

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी की पांचवी लिस्ट जारी हो गई है. इस लिस्ट के अनुसार, कैलाश विजयवर्गीय के बेटे को बीजेपी ने टिकट नहीं दिया है.

कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट

राजस्थान चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी की है. पहली लिस्ट में पार्टी ने 33 उम्मीदवारों के नाम शामिल किये हैं. लिस्ट में सचिन पायलट, सीएम अशोक गहलोत के नाम शामिल हैं. सीएम अशोक गहलोत सदरपुरा से चुनाव लड़ेंगे, वहीं सचिन पायलट को टोंक से टिकट दिया गया है. सीपी जोशी नाथद्वारा से चुनाव लड़ेंगे. वहीं दिव्या मदेरणा को ओसियां ​​से पार्टी ने टिकट दिया है. गोविंद सिंह डोटासरा लछमनगढ़ से और कृष्णा पूनिया सादुलपुर से चुनाव लड़ेंगी.

बीजेपी ने जारी की दूसरी लिस्ट

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. पूर्व सीएम वसुंधरा राजे झालरापाटन से चुनाव लड़ेंगी, वहीं, सतीश पूनिया आमेर से मैदान में उतरे हैं जबकि राजेंद्र राठौड़ तारानगर से चुनाव लड़ेंगे और ज्योति मिर्धा नागौर से पार्टी ने टिकट दिया है.

खोला गया रफाह क्रॉसिंग

रफाह क्रॉसिंग खोल दी गई है. यह क्रॉसिंग मिस्र और गाजा को जोड़ती है. बताया जा रहा है कि मानवीय सहायता के लिए उठाया गया यह कदम. वहीं, मिस्र ने आपात बैठक भी बुलाई हैं, जिसमे इजराइल के हमले और गाजा पट्टी की बड़ी संख्या में हो रही मानवीय क्षति पर चर्चा होगी.

लौट के पाकिस्तान वापस आ रहे हैं नवाज शरीफ

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीएमएल(एन) पार्टी के फाउंडर नवाज शरीफ पाकिस्तान आज लौट रहे हैं. शरीफ 2019 से लंदन में निर्वासन में रह रहे थे. गुरुवार को एक स्थानीय अदालत ने नवाज शरीफ की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है, जिसके बाद उन्होंने पाकिस्तान लौटने का फैसला किया है. बता दें, शरीफ को 2018 में अदालत ने चुनाव लड़ने से अयोग्य करार देते हुए जेल भेज दिया था. इसके वो इलाज के नाम पर लंदन चले गये, और वापस नहीं आये.

दो नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के कांकेर में डीआरजी जवानों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गये हैं. आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि नक्सलियों के पास से एक इंसास राइफल, एक 12 बोर राइफल और अन्य हथियार समेत गोला-बारूद बरामद हुए हैं.

गगनयान मिशन का क्रू मॉडल लॉन्च

गगनयान मिशन का क्रू मॉडल लॉन्च कर दिया गया है. ISRO ने TV-D1 का पहला परीक्षण किया है.

अब 10 बजे होगी गगनयान मिशन के क्रू मॉड्यूल की लॉन्चिंग

गगनयान मिशन क्रू माड्यूल की लॉचिंग पर पूरे देश की नजर है. इसे फिलहाल होल्ड पर रख दिया गया है. ISRO ने बताया कि गगनयान के पहले टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन -1 (टीवी-डी1) के लॉन्च को होल्ड पर डालने के कारण की पहचान की गई और उसे ठीक किया गया. लॉन्च अब सुबह 10 बजे किया जाएगा.

गगनयान मिशन को लेकर आई बड़ी खबर,  परीक्षण यान का प्रक्षेपण आज नहीं हो सकेगा

गगनयान मिशन को लेकर इसरो प्रमुख सोमनाथ ने कहा कि परीक्षण यान का प्रक्षेपण आज नहीं हो सकेगा. इंजन प्रणोदन सामान्य तरह से नहीं हो पाया है. सोमनाथ ने गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन के तहत पहले परीक्षण यान प्रक्षेपण को लेकर कहा कि हमें पता लगाना होगा कि क्या गलती हुई है, यान सुरक्षित है.

श्रीहरिकोटा से अब सुबह 8:30 बजे लॉन्च होगा गगनयान, ISRO ने रिशेड्यूल की टाइमिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन के लिए अपने पहले परीक्षण यान के प्रक्षेपण को पूर्वनिर्धारित समय से 30 मिनट बाद अंजाम देगा. परीक्षण यान डी1 मिशन के तहत लॉन्च पैड से प्रक्षेपण पहले सुबह आठ बजे होना था, लेकिन अब इसमें बदलाव कर इसे सुबह साढ़े आठ बजे किया गया है. इसरो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रक्षेपण भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े आठ बजे होगा.’’ मिशन नियंत्रण केंद्र ने भी यह घोषणा की.

गगनयान का पहला उड़ान परीक्षण वाहन एबॉर्ट मिशन -1 (टीवी-डी1) का ट्रायल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से गगनयान का पहला उड़ान परीक्षण वाहन एबॉर्ट मिशन -1 (टीवी-डी1) का ट्रायल करेगा.

गगनयान के लिए आज बड़ा दिन

एकल-चरण तरल रॉकेट के प्रक्षेपण के जरिये आज पहले क्रू मॉड्यूल परीक्षण के साथ ही इसरो अपने महत्वाकांक्षी मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम गगनयान की यात्रा को रफ्तार देगा. इससे पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को बताया कि भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने के महत्वाकांक्षी मिशन की दिशा में आगे बढ़ते हुए एक मानव रहित उड़ान परीक्षण के लिए 13 घंटे की उल्टी गिनती आज शुरू हो गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola