Narendra Modi ने तमिलनाडु की धरती से लालू यादव को दिया जवाब, कहा- 'भारत मेरा परिवार', DMK पर भी बोला हमला

Updated:
विज्ञापन

Narendra Modi

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तमिलनाडु की धरती से आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को करारा जवाब दिया. पीएम मोदी ने कहा, मेरा भारत, मेरा परिवार. वहीं पीएम ने द्रमुक सरकार पर भी हमला किया और कहा, DMK सरकार को जनता के सुख-दुख से कोई मतलब नहीं.

विज्ञापन

Narendra Modi: तेलंगाना के आदिलाबाद में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ‘परिवार ना होने’ को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के हमले पर पलटवार करते हुए पूरे भारत को अपना परिवार करार दिया और अपने जीवन को एक ‘खुली किताब’ बताते हुए कहा कि लोगों की सेवा करने के सपने के साथ उन्होंने कम आयु में ही घर छोड़ दिया था. जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने ‘परिवारवादी दलों’ पर हमला बोला और कहा कि उनके अलग-अलग चेहरे हो सकते हैं, लेकिन ‘झूठ और लूट’ का उनका चरित्र समान है. मालूम हो राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने रविवार को पटना में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष किया था. उन्होंने कहा था, अगर नरेंद्र मोदी के पास अपना परिवार नहीं है तो हम क्या कर सकते हैं. वह राम मंदिर के बारे में डींगें मारते रहते हैं. वह सच्चे हिंदू भी नहीं हैं. हिंदू परंपरा में बेटे को अपने माता-पिता के निधन पर अपना सिर और दाढ़ी मुंडवानी चाहिए. जब मोदी की मां की मृत्यु हुई तो उन्होंने ऐसा नहीं किया.

Narendra Modi बोले- तमिलनाडु आता हूं तो कुछ लोगों के पेट में दर्द होने लगता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, तमिलनाडु के प्रति मेरा लगाव बहुत पहले से है. मुझसे आपका प्रेम बहुत पुराना है, लेकिन इधर कुछ वर्षों से मैं जब भी तमिलनाडु आता हूं तो कुछ लोगों के पेट में दर्द होने लगता है, इन्हें इस बात से तकलीफ होती है कि भाजपा का जनाधार लगातार यहां बढ़ रहा है.

Narendra Modi: DMK सरकार को जनता के सुख-दुख से कोई मतलब नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, DMK सरकार ने चेन्नई के लोगों की जरूरतों, आपके सपनों से मुंह फेर रखा है. अभी कुछ समय पहले इतना बड़ा चक्रवात आया लेकिन DMK सरकार ने मदद करने की जगह लोगों की मुश्किलों को और ज्यादा बढ़ाने का काम किया. DMK के लोग संकट के समय संकट प्रबंधन नहीं करते बल्कि मीडिया प्रबंधन करते हैं…इसी से पता चलता है कि DMK सरकार को जनता के सुख-दुख से कोई मतलब नहीं है.

Narendra Modi बोले- परिवारवादी पार्टियां सिर्फ और सिर्फ अपने भविष्य की सोचती हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, परिवारवादी पार्टियां सिर्फ और सिर्फ अपने भविष्य की सोचती हैं, जबकि मोदी देश के भविष्य का सोचकर काम कर रहा है. परिवारवादी पार्टियों के समय देश के 18,000 गांव में बिजली नहीं थी, देश के ढाई करोड़ से ज्यादा घर अंधेरे में थे. 21वीं सदी की बहुत बड़ी चुनौती ऊर्जा सुरक्षा है, आज हमारी सरकार इस दिशा में भी तेजी से काम कर रही है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola