'पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है' कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर छापेमारी के बाद बोले पीएम
New Delhi: Prime Minister Narendra Modi addresses the media on the first day of the Winter session of Parliament, in New Delhi, Monday, Dec. 4, 2023. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI12_04_2023_000031A)
झारखंड के कांग्रेस नेता से जुड़े इस मामले में आयकर विभाग की छापेमारी तीसरे दिन भी जारी है. छापेमारी का शुक्रवार (8 दिसंबर) को तीसरा दिन है. मामले पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है. जानें क्या कहा प्रधानमंत्री ने
झारखंड के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़ी कंपनियों के यहां पड़ी छापेमारी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेट फार्म एक्स पर लिखा कि देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के ‘भाषणों’ को सुनें. जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है. इस प्रतिक्रिया के साथ प्रधानमंत्री ने हंसने वाली इमोजी भी डाली है. पीएम मोदी के इस सोशल मीडिया शेयर पर लोगों की लगातार प्रतिक्रि या सामने आ रही है. यूजर कांग्रेस पर कटाक्ष कर रहे हैं.

छापेमारी तीसरे दिन भी जारी
झारखंड के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़ी कंपनियों के यहां छापेमारी जारी है. बताया जा रहा है कि धीरज साहू के करीबियों के ठिकाने से 300 करोड़ रुपये से अधिक नकद मिले हैं. झारखंड के कांग्रेस नेता से जुड़े इस मामले में आयकर विभाग की छापेमारी तीसरे दिन भी जारी है. छापेमारी का शुक्रवार (8 दिसंबर) को तीसरा दिन है. रेड के अभी दो दिन और जारी रहने की संभावना है.
Also Read: झारखंड में केंद्रीय जांच एजेंसियों की तीन बड़ी कार्रवाई, धीरज साहू के घर से अब तक की सबसे बड़ी नकदी जब्त!तीन दिन लग सकते हैं इन नोटों को गिनने में
सूत्रों के अनुसार, 30 अलमारियों में भरे इन नोटों को बड़ी मशीनों से गिनने में भी कम से कम तीन दिन लग जायेंगे. नोटों की गिनती के बाद इस व्यापारिक समूह द्वारा नकदी रखने की वैधानिक अधिकार से साथ मिलान करने के बाद अतिरिक्त नकदी को जब्त किया जायेगा. इसके बाद आयकर अधिनियम में निहित प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
https://fb.watch/oOI-zKQDeV/टैक्स चोरी के आरोप में आयकर विभाग ने शुरू की थी छापेमारी
ओडिशा आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने टैक्स चोरी के आरोप में छह दिसंबर को बीडीपीएल व्यापारिक समूह से जुड़ी कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी. बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) व्यापारिक समूह में चार कंपनियां-बीडीपीएल, बलदेव साहू इंफ्रा लि, क्वालिटी बॉटलर्स और किशोर प्रसाद-विजय प्रसाद बिवरेज लिमिटेड शामिल हैं. बलदेव साहू इंफ्रा फ्लाई ऐश ब्रिक्स का काम करती है, जबकि शेष सभी कंपनियां शराब के व्यापार से संबंधित हैं.
झारखंड में रांची और लोहरदगा स्थित कंपनी के ठिकानों पर भी छापामारी
ओडिशा में शराब के व्यापार पर इस समूह का दबदबा है. इनमें ओडिशा में समूह की सभी कंपनियों के बौध, रायडीह, संबलपुर और बलांगीर जिला स्थित कंपनी के निदेशकों व कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की गयी है. वहीं, झारखंड में रांची और लोहरदगा स्थित कंपनी के ठिकानों पर भी छापामारी की जा रही है. लोहरदगा में धीरज साहू के ठिकानों पर देर रात तक आयकर की टीम जमी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










