Mumbai Rain Alert: मुंबई में बारिश का तांडव, IMD ने जारी किया अलर्ट
Published by : Neha Kumari Updated At : 18 Aug 2025 9:51 AM
Heavy Rain Alert
Mumbai Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई में 18 से 19 अगस्त तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है. आईएमडी ने मुंबई के कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. चेतावनी दी गई है कि इस दौरान कई जगहों पर भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान भी आ सकता है.
Mumbai Rain Alert: अगस्त महीने में भी बारिश का कहर जारी है. भारी बारिश से मुंबई का बुरा हाल है. लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. कई इलाकों की सड़कें जलमग्न हो गई हैं. लोगों को दफ्तर और स्कूल जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. रोजमर्रा के काम करना मुश्किल हो गया है और यातायात व्यवस्था ठप हो गई है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आज (सोमवार) भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश जारी रह सकती है. मौसम विभाग ने मुंबई के कई इलाकों में 18 और 19 अगस्त तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आशंका जताई गई है कि इन इलाकों में दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान आंधी-तूफान आने की भी संभावना है.
इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने मुंबई समेत महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के अलग-अलग जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. ठाणे और पालघर जिलों में 18 से 19 अगस्त तक ऑरेंज अलर्ट रहेगा. वहीं रत्नागिरी जिले में 18 अगस्त को भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.
आज का तापमान
भारी बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
यातायात प्रभावित
लगातार कई दिनों से हो रही बारिश के कारण दादर रेलवे स्टेशन के भीतर पानी भर गया है. बारिश के पानी से पटरियां पूरी तरह डूब गई हैं, जिससे यात्रियों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ ही नालासोपारा और वसई-विरार के निचले इलाकों में भी जलभराव की समस्या हो गई है. स्टेशन रोड, तुलिंज रोड, सेंट्रल पार्क, नगीनदास पाड़ा, अचोले रोड, गाला नगर, संकेश्वर नगर, नालासोपारा बस डिपो क्षेत्र, विवा कॉलेज क्षेत्र और वसई एवरशाइन रोड पर भी पानी जमा हो गया है.
यह भी पढ़े: Aaj Ka Mausam : लो प्रेशर एरिया की वजह से होगी भारी बारिश, आया मौसम विभाग का अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










