ePaper

Aaj Ka Mausam : लो प्रेशर एरिया की वजह से होगी भारी बारिश, आया मौसम विभाग का अलर्ट

Updated at : 18 Aug 2025 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast

Weather Forecast

Aaj Ka Mausam : बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य से उत्तर-पश्चिम हिस्से में लो प्रेशर एरिया बन रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों पर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. यह अगले कुछ घंटों में अवदाब में बदल सकता है. इस वजह से कई राज्यों में बारिश हो सकती है. जानें आईएमडी ने क्या दी जानकारी.

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों में गोवा, महाराष्ट्र (मुंबई सहित) और गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश होगी. खासकर 18-19 अगस्त को कोंकण (मुंबई सहित), गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट और गुजरात क्षेत्र में जोरदार वर्षा होगी. 18-20 अगस्त को और 19-20 अगस्त को सौराष्ट्र में बेहद भारी बारिश की आशंका है. वहीं, अगले दो दिनों में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा में भी भारी से बहुत भारी वर्षा होगी. 18 अगस्त को तेलंगाना और ओडिशा में अत्यधिक बारिश संभव है.

हल्की से मध्यम बारिश लगातार होती रहेगी इन इलाकों में

मौसम विभाग के अनुसार, 18 से 20 अगस्त तक कोंकण (मुंबई सहित) और गोवा में, जबकि 18 अगस्त को मराठवाड़ा में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. अगले 7 दिनों में कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में कई जगहों पर भारी बारिश होगी, जबकि अगले 3 दिनों तक मराठवाड़ा में भी ऐसी स्थिति रहेगी. 20 अगस्त तक इन इलाकों में तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चल सकती हैं. हल्की से मध्यम बारिश लगातार होती रहेगी.

कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के अलावा यहां होगी बारिश

विभाग के अनुसार, 18 अगस्त को तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी बारिश हो सकती है. 18 से 20 अगस्त तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और आंतरिक कर्नाटक में, 18 अगस्त को रायलसीमा में, 18-19 अगस्त को तेलंगाना में जबकि 18 से 21 अगस्त तक तटीय कर्नाटक में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है. 18-20 अगस्त के बीच केरल और माहे में भी भारी बारिश की आशंका है. 19 अगस्त तक दक्षिण भारत में तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चल सकती हैं.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा यहां होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. विदर्भ में 4 दिन तक बारिश हो सकती है. 19, 22 और 23 अगस्त को ओडिशा में, 19, 20 और 21 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होगी. 22-23 अगस्त को गंगा क्षेत्रीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में, 21-23 अगस्त को बिहार में बारिश की संभावना है. पश्चिम मध्य प्रदेश में  18, 22 और 23 अगस्त को बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि 23 अगस्त को पूर्वी मध्य प्रदेश में होगी. विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 18 अगस्त को भारी वर्षा संभव है.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Warning: 18,19,20,21 और 23 अगस्त को होगी भयंकर बारिश, 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, अलर्ट जारी

उत्तराखंड और राजस्थान के अलावा यहां होगी बारिश

विभाग के अनुसार, 18 से 19 अगस्त तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में भारी बारिश की संभावना है. 18 और फिर 21-23 अगस्त को हिमाचल प्रदेश में भी बारिश हो सकती है. अगले 7 दिनों में उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में वर्षा की संभावना है. पंजाब में 18-19 और 23 अगस्त को हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश हो सकती है. दिल्ली में 18, 22 और 23 अगस्त को, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22-23 अगस्त को और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 21-23 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 23 अगस्त को जबकि पूर्वी राजस्थान में 20 अगस्त को भारी वर्षा की संभावना है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola