Heavy Rain Warning: 18,19,20,21 और 23 अगस्त को होगी भयंकर बारिश, 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, अलर्ट जारी
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 17 Aug 2025 3:09 PM
देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी
Heavy Rain Warning: मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य से सटे उत्तर-पश्चिम, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तटों पर एक नया निम्न दाब क्षेत्र (Low-Pressure area) बना हुआ है. अगले 24 घंटों के दौरान इसके एक अवदाब (depression) में बदलने की संभावना है.
Heavy Rain Warning: मौसम विभाग (India Meteorological Departmen) के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान गोवा, महाराष्ट्र (मुंबई सहित), गुजरात राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 18-19 तारीख के दौरान कोंकण (मुंबई सहित) और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र, गुजरात क्षेत्र और 18-20 तारीख के दौरान; 19 और 20 अगस्त को सौराष्ट्र में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि अगले दो दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है. 18 तारीख के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.
18 अगस्त को ओडिशा में होगी अत्यधिक भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 18 अगस्त को दक्षिणी ओडिशा और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. जबकि अगले 7 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. 18-19, 22 और 23 तारीख के दौरान ओडिशा; 19, 20 और 21 तारीख को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम; 22 और 23 तारीख को गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड; 21-23 तारीख के दौरान बिहार; 19, 21 और 22 अगस्त को झारखंड; 18, 22 और 23 तारीख को पश्चिमी मध्य प्रदेश 23 तारीख को पूर्वी मध्य प्रदेश; 18 अगस्त को विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
पश्चिम भारत में 20 अगस्त तक बहुत भारी बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 18-19 तारीख के दौरान कोंकण और गोवा; मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है; 19 और 20 अगस्त को गुजरात राज्य में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. 18 से 21 अगस्त के दौरान मध्य महाराष्ट्र, गुजरात राज्य में, 18 से 20 अगस्त के दौरान कोंकण (मुंबई सहित) और गोवा में; 18 अगस्त को मराठवाड़ा में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि 7 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात राज्य में, अगले 3 दिनों के दौरान मराठवाड़ा में भारी वर्षा होने की संभावना है.
20 अगस्त तक 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
20 अगस्त तक इस क्षेत्र में तेज़ सतही हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.
उत्तर-पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम?
18 से 19 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. 18 को हिमाचल प्रदेश और 21 से 23 अगस्त के दौरान; अगले 7 दिनों के दौरान उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान; 18-19 और 23 अगस्त के दौरान पंजाब; 18, 22 और 23 अगस्त को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली; 22 और 23 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश; 21-23 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश; 17 अगस्त को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली; 23 अगस्त को हिमाचल प्रदेश; 20 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










