ePaper

हिंदुत्व जोड़ने वाली विचारधारा, इसे बदनाम किया जा रहा, अभी सावरकर, फिर विवेकानंद के खिलाफ दुष्प्रचार होगा

Updated at : 12 Oct 2021 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
हिंदुत्व जोड़ने वाली विचारधारा, इसे बदनाम किया जा रहा, अभी सावरकर, फिर विवेकानंद के खिलाफ दुष्प्रचार होगा

मोहन भागवत ने कहा कि आजादी के बाद से देश में वीर सावरकर को बदनाम करने की साजिश चल रही है. वीर सावरकर पर आधारित एक पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आज देश में लोगों को वीर सावरकर के बारे में बहुत कम जानकारी है.

विज्ञापन

हिंदुत्व देश को जोड़ने वाली विचारधारा है और इसी को धर्म कहते हैं. जिन लोगों को एकजुट देश पसंद नहीं है वे इसे पूजा पद्धति के आधार पर विभाजित करते हैं जबकि हिंदुत्व का अर्थ है एकजुटता. वीर सावरकर इसी को हिंदुत्व कहते थे.

Aajtak के अनुसार मोहन भागवत ने कहा कि आजादी के बाद से देश में वीर सावरकर को बदनाम करने की साजिश चल रही है. वीर सावरकर पर आधारित एक पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आज देश में लोगों को वीर सावरकर के बारे में बहुत कम जानकारी है.

Also Read: मनोज तिवारी प्रदर्शन के दौरान घायल, अस्पताल में भरती, छठ पूजा पर प्रतिबंध का कर रहे थे विरोध

वीर सावरकर और संघ को बदनाम करने की साजिश देश में हो रही है, कुछ दिनों में स्वामी विवेकानंद को भी बदनाम किया जायेगा. संभव है उसके बाद स्वामी दयानंद और स्वामी अरविंद का नंबर आये.

आज वीर सावरकर का हिंदुत्व, स्वामी विवेकानंद का हिंदुत्व ऐसा बोलने का फैशन हो गया है, जबकि सच्चाई यह है कि हिंदुत्व एक है और आज नहीं जन्मा यह पहले से है. आज जितना जोर से इन बातों को कहा जा रहा है अगर जोर से आजादी के वक्त बोलते तो देश का विभाजन नहीं होता. जो यह कहते हैं कि 2014 के बाद वीर सावरकर का युग आ गया है, वे सही कह रहे हैं. आज देश में सबको भागीदारी मिल रही है हम एकजुट हो रहे हैं और यही हिंदुत्व है.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola