Mohan Bhagwat: हिंदू दर्शन यह नहीं कहता कि इस्लाम नहीं रहेगा, बोले- RSS चीफ मोहन भागवत

Updated:
विज्ञापन
Rashtriya Swayamsevak Sangh chief

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि संघ धार्मिक आधार पर किसी पर हमला करने में विश्वास नहीं रखता. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हिंदू दर्शन यह नहीं कहता कि इस्लाम नहीं रहेगा.

विज्ञापन

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह के दौरान एक सवाल के जवाब में, भागवत ने कहा कि धर्म व्यक्तिगत पसंद का मामला है और इसमें किसी तरह का प्रलोभन या जोर-जबरदस्ती शामिल नहीं होनी चाहिए.

हिंदू आत्मविश्वास की कमी के कारण असुरक्षित हैं : आरएसएस चीफ

आरएसएस चीफ ने कहा, ‘‘हिंदू आत्मविश्वास की कमी के कारण असुरक्षित हैं. कोई भी हिंदू यह नहीं सोचता कि इस्लाम नहीं रहेगा. हम पहले एक राष्ट्र हैं… आरएसएस किसी पर भी हमला करने में विश्वास नहीं रखता, धार्मिक आधार पर भी.’’

ये भी पढ़ें: ‘तीन बच्चे पैदा करना चाहिए, यह देश हित में,’ जनसंख्या पर बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

सड़कों और जगहों का नाम आक्रांताओं के नाम पर नहीं रखा जाना चाहिए : मोहन भागवत

भागवत ने यह भी कहा कि सड़कों और जगहों का नाम आक्रांताओं के नाम पर नहीं रखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह नहीं कह रहा कि उनका नाम मुसलमानों के नाम पर नहीं रखा जाना चाहिए, लेकिन उनका नाम आक्रांताओं के नाम पर नहीं रखा जाना चाहिए.’’

आरएसएस आरक्षण नीतियों का पूरा समर्थन करता है : मोहन भागवत

भागवत ने कहा कि आरएसएस संविधान के तहत आरक्षण नीतियों का पूरा समर्थन करता है और जब तक जरूरत होगी, इस व्यवस्था का समर्थन करता रहेगा. जाति व्यवस्था पर, आरएसएस प्रमुख ने कहा कि जो भी पुराना हो गया है, वह खत्म हो जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘जाति व्यवस्था कभी थी, लेकिन आज उसकी कोई प्रासंगिकता नहीं है. जाति अब कोई व्यवस्था नहीं रही; यह पुरानी हो चुकी है और इसे खत्म होना ही होगा.’’

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola