उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, मनसे ने शिंदे गुट वाली शिवसेना से मिलाया हाथ! 'कल्याण' के लिए नया समीकरण

Published by : Pritish Sahay Updated At : 21 Jan 2026 6:26 PM

विज्ञापन

कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका चुनाव नतीजों के बाद नई राजनीतिक गठजोड़

Shivsena MNS Alliance: कल्याण-डोंबिवली नगर निगम में बड़ा खेला हो सकता है. यहां मेयर के चुनाव से पहले मनसे की शिवसेना (शिंदे गुट) से हाथ मिलाने की खबर सामने आ रही है. कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के चुनाव नतीजों के बाद ये नई राजनीतिक गठजोड़ शिवसेना (UBT) के लिए बड़ा झटका हो सकती है.

विज्ञापन

Shivsena MNS Alliance: महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव के बाद राजनीतिक समीकरण में बदलाव होता दिख रहा है. इसी कड़ी में महाराष्ट्र के ठाणे में कल्याण डोंबिवली नगर निगम में एक नये राजनीतिक समीकरण ने आकार लिया है, जिसमें राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना को समर्थन दिया है. शिवसेना ने स्थानीय निकाय चुनाव भारतीय जनता पार्टी के साथ महायुति गठबंधन के तहत लड़ा था. शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने बुधवार (21 जनवरी) को दावा किया है कि मनसे उनकी पार्टी को समर्थन देने के लिए अपना हाथ आगे कर रही है. हालांकि इस बारे में मनसे नेताओं की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

मनसे का फैसला उद्धव ठाकरे के लिए बड़ा झटका

मनसे के इस फैसले को उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के लिए एक बड़ा झटका माना जा सकता है, क्योंकि दोनों पार्टियां ने 15 जनवरी को बृहन्मुंबई महानगर पालिका(BMC) चुनाव में एकसाथ मिलकर लड़ा था. कल्याण डोंबिवली नगर निगम के 122 सदस्यीय सदन में शिवसेना 53 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि सहयोगी बीजेपी को 50 सीट मिली है. मनसे की पांच सीट मिलने के साथ, गठबंधन में कुल सीटें बढ़कर 108 हो गई है. वहीं यहां शिवसेना (UBT) ने 11, कांग्रेस ने 2 और एनसीपी (शरद चंद्र पवार) नेएक सीट जीती है.

मनसे के पांच पार्षदों ने बनाया गुट- समर्थन देने की कही बात- सांसद श्रीकांत शिंदे

मंडल आयुक्त कार्यालय के बाहर मीडिया से बात करते हुए शिवसेना के कल्याण सांसद श्रीकांत शिंदे ने बताया कि उनकी पार्टी के 53 पार्षदों ने नगर निकाय में एक समूह बनाने के संबंध में पत्र सौंपा है. इस दौरान उन्होंने बताया कि मनसे के पांच पार्षदों ने भी अपना अलग गुट बनाया है. साथ ही शिवसेना को समर्थन देने की घोषणा की है. लेकिन यह समर्थन सिर्फ शिवसेना और मनसे के बीच है, किसी अन्य पार्टी के साथ नहीं. मेयर के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेयर महायुति गठबंधन से ही होगा. उन्होंने यह भी कहा कि जो भी पार्टी शिवसेना का समर्थन करती है, उसका हम स्वागत करते हैं. मनसे ने स्थिरता और विकास के लिए पार्टी का समर्थन किया है.

शिवसेना (UBT) के पार्षद भी दे सकते हैं समर्थन

सांसद श्रीकांत शिंदे ने यह भी कहा कि शिवसेना (UBT) के पार्षद भी महायुति का समर्थन कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि जो भी विकास के लिए समर्थन देगा, उसे साथ लिया जाएगा. अच्छे काम के लिए कोई भी समर्थन कर सकता है. कल्याण लोकसभा सदस्य ने बताया कि अब तक मेयर, डिप्टी मेयर या किसी भी नगर समिति के अध्यक्ष पद को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है. इन फैसलों का अधिकार एकनाथ शिंदे और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के पास है. दोनों जल्द ही इस मुद्दे पर चर्चा के लिए मिल सकते हैं.

महायुति का उम्मीदवार बनेगा महापौर

श्रीकांत शिंदे ने कहा कि केडीएमसी में शिवसेना, बीजेपी और मनसे मिलकर महायुति के उम्मीदवार को महापौर बनाएंगे, जबकि पास की उल्हासनगर नगर निगम में शिवसेना, बीजेपी, वंचित बहुजन आघाडी (VBA), सेक्युलर एलायंस ऑफ इंडिया (SAI) और निर्दलीय मिलकर मेयर का चुनाव करेंगे. (इनपुट भाषा)

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola