हल्द्वानी में नाबालिग से 2 दरिंदों ने किया रेप, पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा

हल्द्वानी में नाबालिग से 2 दरिंदों ने किया रेप (स्रोत- AI-generated )
उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना हुई है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
उत्तराखंड के हल्द्वानी से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक,पुलिस ने शुक्रवार ( 31 जुलाई ) को बताया कि परिवार से झगड़े के बाद घर से निकली 12 साल की मासूम बच्ची के साथ दो लोगों पर रेप किया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्ची की मां ने 29 जुलाई को हल्द्वानी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत FIR दर्ज कर तलाश शुरू की.
CCTV में कार में ले जाते दिखा आरोपी
पुलिस टीमों ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले. फुटेज में एक शख्स बच्ची को बहला-फुसलाकर कार में बैठाकर ले जाते दिखा. इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने जांच की और दोनों आरोपियों को पकड़ा गया.
पुलिस ने FIR में POCSO एक्ट की धाराएं भी जोड़ी हैं. शुक्रवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली है. मामले की आगे जांच जारी है.
स्टूडियो में ले जाकर किया दुष्कर्म
पुलिस ने बताया कि पहले आरोपी विक्रम सिंह( 29 वर्ष) निवासी हरिपुरनायक, कुसुमखेड़ा, नैनीताल को बृहस्पतिवार रात हल्द्वानी से गिरफ्तार किया गया. हल्द्वानी थाना प्रभारी विजय मेहता के मुताबिक पूछताछ में विक्रम ने बताया कि उसने बच्ची को रोडवेज बस स्टेशन के पास बर्फ वाली गली के पास रात में पाया. आरोप है कि वह उसे एक स्टूडियो ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. बाद में उसे वापस बर्फ वाली गली के पास छोड़ दिया.
डीके पार्क से ले जाकर सितारगंज ले गया
इसके बाद नाबालिग बच्ची डीके पार्क पहुंची. वहां उसकी मुलाकात सौरभ बिष्ट( 21 वर्ष) निवासी त्रिलोकपुर डानी, गौलापार, हल्द्वानी से हुई. पुलिस ने सौरभ को भी बृहस्पतिवार रात गौलापार से गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने बताया कि वह बच्ची को उधम सिंह नगर के सितारगंज स्थित शक्ति फार्म ले गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सत्येन्द्र गिरि
सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.
सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










